{"_id":"5edf49888ebc3e42dd7a2245","slug":"cisf-officials-succumbs-to-coronavirus-recently-had-surgery-13th-death-in-capf","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस से सीआईएसएफ अधिकारी की मौत, हाल ही में हुई थी सर्जरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना वायरस से सीआईएसएफ अधिकारी की मौत, हाल ही में हुई थी सर्जरी
Tue, 09 Jun 2020 02:04 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 09 Jun 2020 02:04 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक अधिकारी की कोविड-19 से मौत हो गई। इस तरह कोरोना वायरस से अर्धसैनिक बल में हुई मौतों की कुल संख्या पांच हो गई है। अधिकारियों ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी। वहीं, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के कर्मियों में कोविड-19 से होने वाली यह 13वीं मौत है।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मृतक हेड कांस्टेबल चौधरी नरसिंह भाई (55) मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के बरवाहा कस्बे में स्थित बल की पहली रिजर्व बटालियन में तैनात थे। उन्होंने कहा कि हेड कांस्टेबल की कोरोना वायरस से सोमवार को मौत हो गई। उन्हें रक्तहीनता से पीड़ित होने के बाद एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनकी सर्जरी हुई थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कोरोना के चलते बदल जाएगा सुरक्षा बलों की ट्रेनिंग का तरीका, ऑनलाइन कोर्स पर रहेगा फोकस
विज्ञापन
सीआईएसएफ में महामारी से होने वाली यह पांचवीं मौत है। अभी तक, सीआरपीएफ में चार मौत, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में दो और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में एक-एक जवान की कोरोना वायरस से मौत हुई है।
प्राप्त आंकड़ों के अनुसार छह जून तक सीएपीएफ के पांच बलों, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के कुल मिलाकर 1,670 कर्मी संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमण के कुल मामलों में से छह जून तक 1,157 मरीज ठीक हो चुके हैं और 510 से अधिक कर्मी विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं।