{"_id":"63142429315d045e6200ca94","slug":"cisf-guard-stationed-at-tarapur-nuclear-power-station-has-gone-missing-along-with-his-rifle-30-cartridges","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: तारापुर परमाणु ऊर्जा स्टेशन में तैनात CISF गार्ड लापता, राइफल और 30 कारतूस भी साथ ले गया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: तारापुर परमाणु ऊर्जा स्टेशन में तैनात CISF गार्ड लापता, राइफल और 30 कारतूस भी साथ ले गया
Sun, 04 Sep 2022 10:26 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 04 Sep 2022 10:26 AM IST
सार
महाराष्ट्र के पालघर पर तैनात सीआईएसएफ का एक जवान 30 राउंड जिंदा कारतूस और एक राइफल के साथ लापता हो गया।
विज्ञापन
सीआईएसएफ(सांकेतिक)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के पालघर स्थित तारापुर परमाणु ऊर्जा स्टेशन पर तैनात एक 35 वर्षीय विमानन सीआईएसएफ गार्ड अपनी राइफल और 30 कारतूस के साथ लापता हो गया है। तारापुर पुलिस ने मामला दर्ज कर टीम गठित कर जवान की तलाश शुरू कर दी है। तारापुर पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी है।
विज्ञापन
कॉलोनी में यादव अकेले रहते थे: अधिकारी
वहीं अधिकारियों ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि कॉलोनी में यादव अकेले रहते थे और अन्य कर्मियों को लगा कि कुछ समय बाद वह लौट आयेंगे लेकिन वहीं नहीं लौटे। उन्होंने कहा कि इस की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई है। पुलिस एवं केंद्रीय एजेंसियां यादव की तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन
जवान ने किया था नियम का उल्लंघन: सूत्र
बताया जा रहा है कि लापता जवान ने हथियार लेने के नियम का उल्लंघन किया था। दरअसल, जवान शिफ्ट शुरू होने से एक घंटे पहले अपना हथियार लेते हैं । यादव की शिफ्ट रात के नौ बजे से थी। लेकिन उसने रात 8 बजे हथियार इकट्ठा करने की बजाय उन्हें दोपहर में ही ले लिया। सूत्रों ने पुष्टि की कि चूंकि एसओपी का पालन नहीं किया गया था, इसलिए हथियार वितरण को संभालने वाले कुछ कर्मियों के खिलाफ आंतरिक जांच शुरू की गई है। अगर एसओपी का पालन किया जाता तो हथियारों के रखवाले यादव की ड्यूटी टाइमिंग चेक कर लेते और घटना को टाला जा सकता था।
विज्ञापन