फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   cisf deployment approved for natgrid bengaluru campus national security counter terrorism home ministry

NATGRID Security: आतंकवाद के खिलाफ डेटा जुटाने वाले नैटग्रिड की सुरक्षा बढ़ी, सीआईएसएफ जवान संभालेंगे मोर्चा

Sun, 31 May 2026 03:26 PM IST
अमन तिवारी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अमन तिवारी Updated Sun, 31 May 2026 03:26 PM IST
सार

केंद्र सरकार ने बंगलूरू के नैटग्रिड परिसर की सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ जवानों की तैनाती को मंजूरी दी है। इसके लिए 76 पद स्वीकृत हुए हैं। नैटग्रिड आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिए डेटा जुटाने वाला महत्वपूर्ण केंद्र है। दिल्ली स्थित इसके मुख्यालय की सुरक्षा पहले से ही सीआईएसएफ संभाल रही है।

विज्ञापन
cisf deployment approved for natgrid bengaluru campus national security counter terrorism home ministry
सीआईएसएफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार ने बंगलूरू में स्थित नैटग्रिड (NATGRID) परिसर की सुरक्षा के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों की तैनाती को मंजूरी दे दी है। अर्धसैनिक बल के एक प्रवक्ता ने रविवार को इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गृह मंत्रालय ने इस सुरक्षा कार्य के लिए कुल 76 पदों को स्वीकृति दी है।
विज्ञापन


नैटग्रिड क्या है?
नैटग्रिड राष्ट्रीय सुरक्षा का एक बेहद महत्वपूर्ण ढांचा है। यह आतंकवाद विरोधी अभियानों में सहायता के लिए कई खुफिया और कानून प्रवर्तन डेटाबेस से जानकारी इकट्ठा करता है। नैटग्रिड का यह परिसर कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू के येलहंका में बना है। दिल्ली में स्थित इसका मुख्यालय पहले से ही सीआईएसएफ की सुरक्षा में है। यह बल नैटग्रिड को आतंकवादी हमलों और किसी भी तरह की तोड़फोड़ से सुरक्षा प्रदान करता है।
विज्ञापन


गृह मंत्रालय के अधीन काम करने वाला सीआईएसएफ सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों के संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्थानों को सशस्त्र सुरक्षा कवच देता है। पिछले हफ्ते भी इसी तरह का एक कदम उठाया गया था। सीआईएसएफ ने दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में स्थित सुषमा स्वराज भवन की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाली थी। वहां सुरक्षा के लिए 90 जवानों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  New Navy Chief: एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने संभाला नौसेना प्रमुख का पदभार, युद्धक क्षमता बढ़ाने पर रहेगा जोर

सुषमा स्वराज भवन विदेश मंत्रालय के तहत एक सांस्कृतिक केंद्र है। यहां भारतीय प्रवासियों के साथ संपर्क बढ़ाने के लिए कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस भवन को पहले 'प्रवासी भारतीय केंद्र' के नाम से जाना जाता था। अब नैटग्रिड के बंगलूरू केंद्र को भी इसी तरह का मजबूत सुरक्षा घेरा मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed