{"_id":"5fa3144f8ebc3e9bea14f00d","slug":"cinema-hall-and-multiplex-theater-will-open-in-maharashtra-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में आज से खुलेंगे सिनेमा हॉल-थिएटर, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र में आज से खुलेंगे सिनेमा हॉल-थिएटर, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
Thu, 05 Nov 2020 02:21 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 05 Nov 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
कोरोना महामारी के कारण अभी तक बंद चल रहे सिनेमा हॉल, थिएटर और नाट्यगृह को महाराष्ट्र सरकार ने पांच नवंबर से खोलने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
बुधवार को राज्य सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी किया। राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार सिनेमा हॉल, थिएटर व मल्टीप्लेक्स को 50 फीसदी दर्शक क्षमता के साथ खोलने की मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन
इसके साथ ही योग संस्थान, टेबल टेनिस, बैंडमिंटन, शूटिंग जैसे इनडोर गेम के लिए इनडोर स्पोर्ट्स और राज्य व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के लिए स्वीमिंग पूल को भी दोबारा खोलने की अनुमति दी गई है। लेकिन जिन क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है, वहां, सिनेमा हॉल, थिएटर आदि नहीं खुल सकेंगे।
विज्ञापन