{"_id":"627be1d6178e51653c2e23ce","slug":"cii-president-tv-narendran-stresses-on-increasing-competition-and-production-for-industries","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईआई अध्यक्ष की नसीहत: जोखिम ना उठाने वाली मानसिकता से बचें, उद्योगों के लिए प्रतिस्पर्धा और उत्पादन बढ़ाया जाए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीआईआई अध्यक्ष की नसीहत: जोखिम ना उठाने वाली मानसिकता से बचें, उद्योगों के लिए प्रतिस्पर्धा और उत्पादन बढ़ाया जाए
Wed, 11 May 2022 09:49 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Wed, 11 May 2022 09:49 PM IST
सार
उन्होंने वैश्विक स्तर पर उद्योग का विस्तार करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि उद्योग के लिए अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में खुद को और अधिक मजबूती से पेश करने के लिए वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं का आकलन करना चाहिए।
विज्ञापन
टाटा स्टील के सीईओ टीवी नरेंद्रन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के अध्यक्ष टीवी नरेंद्रन ने बुधवार को कहा कि उद्योगों को प्रतिस्पर्धा और उत्पादन बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए न कि प्रोत्साहनों और सब्सिडी के बारे में सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि जागरुक और जिम्मेदार व्यवसायी को अपनी प्राथमिकताओं से परे देश में सकारात्मक बदलाव लाने के बारे में सोचना चाहिए। ये बातें उन्होंने 'बीइंग फ्यूचर रेडी बिजनेस समिट-2022' के दौरान कहीं।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने वैश्विक स्तर पर उद्योग का विस्तार करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि उद्योग के लिए अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में खुद को और अधिक मजबूती से पेश करने के लिए वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं का आकलन करना चाहिए।
विज्ञापन
जोखिम नहीं उठाने की मानसिकता से बचने की सलाह
'बीइंग फ्यूचर रेडी बिजनेस समिट-2022' में सीआईआई के अध्यक्ष ने जोखिम नहीं उठाने की मानसिकता से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि उद्योगी को ऐसी मानसिकता से हटकर सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक व्यवसायी को सभी बाजारों और क्षेत्रों में कारोबार की संभावना तलाशनी चाहिए।
विज्ञापन
भारतीय उद्योगों के लिए खुलेंगे दरवाजे
इस दौरान टीवी नरेंद्रन ने कहा कि प्रमुख बाजार भागीदार देशों के साथ कई नए मुक्त व्यापार समझौतों पर सहमति बन रही है, जिनके जरिए भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय व्यापार के नए अवसरों के दरवाजे खुलेंगे। इस दौरान उन्होंने भारतीय उद्योगपतियों से रिसर्च एंड डेवलपमेंट पर खर्च बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सफल होने के लिए प्रोफेशनल्स, नवाचार, गुणवत्ता और टिकाऊ निर्माण पर ध्यान केंद्रित करना होगा। साथ ही अगर भविष्य में अपनी उपयोगिता बनाए रखनी है तो आरएंडडी पर अपना खर्च बढ़ाना होगा।
गौरतलब है कि भारत में कुल आरएंडडी खर्च में भारतीय उद्योगों का हिस्सा 37 प्रतिशत है, जबकि दक्षिण कोरिया में 80 प्रतिशत और चीन में 77 प्रतिशत है।
कौन हैं टीवी नरेंद्रन
टाटा स्टील लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन हैं। वे भारतीय प्रबंधन संस्थान, कलकत्ता के पूर्व छात्र हैं। वे कई सालों से सीआईआई से जुड़े रहे हैं।