फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CID website hacked, Hackers and broadcast warns Modi government in their message

महाराष्ट्र सीआईडी की वेबसाइट ‘हैक’, मोदी सरकार को दिया 'चेतावनी' वाला संदेश!

Fri, 06 Mar 2020 10:24 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 06 Mar 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
CID website hacked, Hackers and broadcast warns Modi government in their message
smaRTPHONE HACKED

मुंबई। महाराष्ट्र पुलिस की सीआईडी की वेबसाइट शुक्रवार को 'हैक' कर ली गई। हैकरों ने मोदी सरकार के लिए चेतावनी भरा संदेश भी लिख दिया। हालांकि पुलिस ने इसे नई वेबसाइट को लेकर किया जा रहा परीक्षण भर बताया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र पुलिस के अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) की वेबसाइट शुक्रवार को संभवत: हैक कर दी गई थी। हैक किए जाने के बाद उस पर भारतीय पुलिस तथा मोदी सरकार के खिलाफ मुसलमानों की भावनाएं आहत करने से जुड़ी चेतावनी दिखने लगी।
विज्ञापन


हालांकि राज्य के सीआईडी प्रमुख अतुल चंद्र कुलकर्णी ने दावा करते हुए कहा कि यह कोई हैकिंग नहीं थी, बल्कि नई और परिष्कृत वेबसाइट की सुरक्षा विशेषताओं की जांच करने के लिए किया गया एक तरह का परीक्षण भर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कुलकर्णी ने यह भी कहा कि हमारा डेटा सुरक्षित है और वेबसाइट पर उपलब्ध डेटा से किसी तरह के समझौते का कोई सवाल ही नहीं है।


बता दें कि हैक किए गए वेबपेज पर बोल्ड फॉन्ट में 'गवर्नमेंट ऑफ इमाम महदी' लिखा था और उस पर हाथों में झंडा लिए एक घुड़सवार की तस्वीर भी थी।

इसके साथ ही एक संदेश भी वेबपेज पर दिख रहा था कि भारतीय पुलिस और मोदी सरकार हम चेतावनी देते हैं, मुसलमानों को परेशान करना बंद करो.. इमाम महदी जल्द आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed