{"_id":"657f5cb93bc227ab1c0e670a","slug":"cid-summons-husband-of-calcutta-high-court-judge-in-property-dispute-case-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपत्ति विवाद मामला: कलकत्ता हाई कोर्ट की जज के पति प्रताप चंद्र डे से होगी पूछताछ; सीआईडी ने जारी किया समन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
संपत्ति विवाद मामला: कलकत्ता हाई कोर्ट की जज के पति प्रताप चंद्र डे से होगी पूछताछ; सीआईडी ने जारी किया समन
Mon, 18 Dec 2023 02:10 AM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Mon, 18 Dec 2023 02:10 AM IST
सार
जारी समन में सीआईडी ने प्रताप चंद्र डे से शुक्रवार को कोलकाता स्थित भवानी भवन में सीआईडी मुख्यालय में पेश होने के लिए कहा है। जहां जांच अधिकारी उनसे पूछताछ करेंगे।
विज्ञापन
कलकत्ता हाईकोर्ट
- फोटो : Social Media
विस्तार
संपत्ति विवाद के एक मामले में कथित तौर पर अपने प्रभाव का इस्तेमाल करने की याचिका के संबंध में कलकत्ता हाई कोर्ट की न्यायाधीश न्यायमूर्ति अमृता सिन्हा के पति प्रताप चंद्र डे को पश्चिम बंगाल सीआईडी ने समन जारी किया है। सीआईडी के एक अधिकारी ने रविवार को इस बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
जारी समन में सीआईडी ने प्रताप चंद्र डे से शुक्रवार को कोलकाता स्थित भवानी भवन में सीआईडी मुख्यालय में पेश होने के लिए कहा है। जहां जांच अधिकारी उनसे पूछताछ करेंगे। सीआईडी अधिकारी ने बताया कि हमने प्रताप चंद्र डे से सोमवार को अपना मोबाइल फोन अधिकारियों के पास जमा करने को भी कहा है। साथ ही उन्हें 22 दिसंबर को सीआईडी मुख्यालय में पेश होने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट में हाल ही में एक याचिका दायर की गई थी। जिसमें आरोप लगाया गया था कि डे, जो पेशे से वकील हैं, वे संपत्ति से संबंधित एक मामले में दबाव डाल रहे थे और अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर रहे थे। सीआईडी अधिकारी ने कहा कि इस मामले में सितंबर में आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत दो एफआईआर दर्ज की गईं थी। इतना ही नहीं, इस मामले में पहले भी डे से पूछताछ की थी। जांच एजेंसी ने डे को एक दिसंबर और 16 दिसंबर को पूछताछ के लिए तलब किया था।
विज्ञापन
बता दें कि न्यायमूर्ति अमृता सिन्हा की पीठ इस समय कई महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई कर रही है। वे जिन मामलों की वे सुनवाई कर रही हैं, उनमें पश्चिम बंगाल में स्कूल शिक्षकों की भर्ती में कथित अनियमितताओं से संबंधित मामला भी शामिल है।