{"_id":"6368bff3eec0997d1c179549","slug":"cid-probe-ordered-into-death-of-mangaluru-dalit-leader-deekaiah","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: दलित नेता की मौत की सीआईडी जांच का आदेश, मेंगलुरु स्थित घर में बेहोश मिले थे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: दलित नेता की मौत की सीआईडी जांच का आदेश, मेंगलुरु स्थित घर में बेहोश मिले थे
Mon, 07 Nov 2022 01:51 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेंगलुरु
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 07 Nov 2022 01:51 PM IST
सार
दीकैया कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के बेलथांगडी के रहने वाले थे। घटना के दिन वे घर पर अकेले थे। गंभीर हालत में उन्हें मेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आठ जुलाई को उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
मृत्यु
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक सरकार ने दलित नेता पी दीकैया की मौत की सीआईडी जांच का आदेश दिया है। दीकैया 6 जुलाई को अपने घर में बेहोश मिले थे। उनके सिर में चोट के निशान थे।
विज्ञापन
दीकैया कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के बेलथांगडी के रहने वाले थे। घटना के दिन वे घर पर अकेले थे। गंभीर हालत में उन्हें मेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आठ जुलाई को उनकी मौत हो गई थी। अंगदान के बाद शव को उनके पैतृक गांव कनियूर में दफनाया गया था। उनके परिवार के सदस्यों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी और मौत के पीछे साजिश का संदेह जताया था।
विज्ञापन
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। 18 जुलाई को बेलथांगडी के तहसीलदार की मौजूदगी में शव को कब्र से निकाला गया था। बाद में दीकैया के परिवार के सदस्यों ने सीआईडी जांच की मांग करते हुए आरोप लगाया कि पुलिस उचित तरीके से जांच नहीं कर रही है। सूत्रों ने बताया कि राज्य सरकार ने चार नवंबर को जारी आदेश में बेलथांगडी पुलिस को मामले की फाइल सीआईडी को सौंपने को कहा।
विज्ञापन