{"_id":"5bdf1083bdec225d4c0a94a5","slug":"cic-issued-a-show-cause-notice-to-rbi-for-non-disclosure-of-wilful-defaulters-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"जान बूझकर कर्ज नहीं चुकाने वालों की सूची न देने पर आरबीआई को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जान बूझकर कर्ज नहीं चुकाने वालों की सूची न देने पर आरबीआई को कारण बताओ नोटिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 05 Nov 2018 01:54 AM IST
विज्ञापन
Urjit Patel, RBI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने जानबूझकर कर्ज नहीं चुकाने वालों (विलफुल डिफॉल्टर) की सूची का खुलासा नहीं करने पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आयोग ने इस संबंध में 16 नवंबर से पहले जवाब मांगा है।
विज्ञापन
मालूम हो कि सुप्रीम कोर्ट ने आरबीआई को विलफुल डिफॉल्टर की सूची का खुलासा करने को कहा था। आयोग का मानना है कि यह सुप्रीम कोर्ट की अवमानना है। सीआईसी ने प्रधानमंत्री कार्यालय, वित्त मंत्रालय को डूबे कर्ज पर आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन के पत्र को सार्वजनिक करने को कहा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद 50 करोड़ या इससे अधिक का लोन लेकर नहीं चुकाने वालों के नामों का खुलासा करने से इनकार करने पर सीआईसी ने नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन
सीआईसी ने रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल से पूछा कि क्यों न उन पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले की अवमानना करने के लिए अधिकतम जुर्माना लगाया जाए। शीर्ष अदालत ने सूचना आयुक्त शैलेश गांधी के उस फैसले को बरकरार रखा था जिसमें विलफुल डिफॉल्टर के नामों का खुलासा करने को कहा गया था। सीआईसी ने सीवीसी में पटेल के पारदर्शिता, सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी और सत्यनिष्ठा की संस्कृति को बढ़ावा देने संबंधी बयान का भी उल्लेख किया।
विज्ञापन
आरबीआई गवर्नर की कथनी और करनी में अंतर
सूचना आयुक्त श्रीधर आचार्युलू ने कहा, ‘आयोग महसूस करता है कि आरटीआई की नीति को लेकर आरबीआई गवर्नर और डिप्टी गवर्नर की उनकी वेबसाइट पर लिखी बातों और उनकी कथनी में कोई समानता नहीं है।’