फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Christopher Columbus searching for India on third of august

3 अगस्त के नाम दर्ज हैं कई इतिहास, इस ही दिन भारत की खोज करने निकला था कोलंबस

Thu, 02 Aug 2018 06:01 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Updated Thu, 02 Aug 2018 06:01 PM IST
विज्ञापन
Christopher Columbus searching for India on third of august
यह तो हम आप सभी जानते हैं कि इटली के नाविक क्रिस्टोफर कोलंबस यूरोप से समुद्र मार्ग से भारत के रास्ते की खोज करने निकले थे, लेकिन यह बात बहुत कम लोगों को पता है कि उन्होंने अपनी यह यात्रा 1492 में तीन अगस्त के दिन शुरू की थी।
विज्ञापन


इसके अलावा भारतीय समाज सेवकों के लिए भी तीन अगस्त का दिन महत्वपूर्ण है। दरअसल बाबा आम्टे को 1985 में तीन अगस्त के दिन ही जनसेवा के लिए रेमन मैगसेसे पुरस्कार प्रदान किया गया था।
विज्ञापन


तीन अगस्त की तारीख पर इतिहास में दर्ज चंद अन्य घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 

1108 : लुई षष्ठम फ्रांस का सम्राट बना।

1492 : यूरोपीय देश स्पेन से सभी यहूदियों को बाहर निकाला गया।

1492 : इटली का नाविक क्रिस्टोफर कोलंबस तीन जहाजों के साथ स्पेन से भारत की खोज पर रवाना हुआ।

1678 : राबर्ट लासैले ने अमेरिका में पहले जहाज का निर्माण किया।

1900 : फर्स्ट वन टायर एंड रबर कंपनी की स्थापना हुई।

1914 : पहला समुद्री जहाज पनामा नहर से गुजरा।

1925 : अमेरिका की अंतिम सैन्य टुकड़ी ने निकारागुआ छोड़ा।

1960 : पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजर ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल की।

1985 : बाबा आम्टे को जनसेवा के लिए रेमन मैगसेसे पुरस्कार प्रदान किया गया।

2003 : अमेरीका के एंग्लिकन चर्च ने एक समलैंगिक को बिशप नियुक्त करने का फ़ैसला किया। 2004 : अमेरिकी अंतरिक्ष यान मैसेंजर बुध ग्रह के लिए रवाना।

2007 : इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए रवाना हुआ रूसी अंतरिक्ष यान प्रोग्रेस एम-61 सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में पहुँचा।

2007 : लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो में एक ट्रेन दुर्घटना में 100 लोगों की मृत्यु।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed