{"_id":"5d8e6cce8ebc3e93d02851c5","slug":"christian-priest-arrested-in-case-of-sexual-assault-in-palghar-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के आरोप में ईसाई धर्मगुरु गिरफ्तार, युवती ने लगाया एक साल से यौन उत्पीड़न का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दुष्कर्म के आरोप में ईसाई धर्मगुरु गिरफ्तार, युवती ने लगाया एक साल से यौन उत्पीड़न का आरोप
Sat, 28 Sep 2019 01:40 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराष्ट्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराष्ट्र
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 28 Sep 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वसई में एक ईसाई धर्मगुरु पर एक युवती ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। आरोपी के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर ईसाई धर्मगुरु को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी ग्लेन सुभाष डिक्रूज (41) को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
21 वर्षीय युवती ने 2018 से इस साल अगस्त तक कई बार यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पालघर के पुलिस प्रवक्ता हेमंत काटकर ने कहा, युवती कुछ पारिवारिक समस्या का सामना कर रही थी । उसने परेशानियों से निजात के लिए आरोपी से संपर्क किया था जिसने युवती का यौन उत्पीड़न किया और कई स्थानों पर कई बार वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
डिक्रूज ने युवती से कहा कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो उसे ईश्वर के कोप का सामना करना होगा। उसने उसे बदनाम करने की भी धमकी दी थी। मामले की छानबीन कर रहे वसई थाने के उपनिरीक्षक अमोल गरजे ने बताया कि पीड़िता ने वसई थाने में शिकायत दी जिसके बाद बृहस्पतिवार देर रात मामला दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि डिक्रूज के खिलाफ धारा 376 (सी) (किसी संस्था के संरक्षक द्वारा यौन उत्पीड़न करना) और धारा 506 (डराना धमकाना) सहित भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।