फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chowkidar is responsible for the stealing of jobs says Congress

कांग्रेस ने लगाया सरकार पर आरोप, कहा- 'नौकरियों की चोरी के लिए जिम्मेदार है चौकीदार'

Wed, 20 Mar 2019 01:34 PM IST
Shilpa Thakur भाषा,नई दिल्ली 
भाषा,नई दिल्ली  Published by: Shilpa Thakur Updated Wed, 20 Mar 2019 01:34 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Chowkidar is responsible for the stealing of jobs says Congress
रणदीप सिंह सुरजेवाला - फोटो : PTI

नौकरियों में पुरुषों की संख्या कम होने से जुड़ी खबर की पृष्ठभूमि में कांग्रेस ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि 'देश के चौकीदार नौकरियों की चोरी के लिए जिम्मेदार हैं।' 


loader

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, "मोदी जी युवाओं की 4.7 करोड़ नौकरी खा गए हैं। भाजपा की 'पकौड़ा-पान' नीति के कारण करीब 4.7 करोड़ युवाओं को अपनी नौकरियों से हाथ धोना पड़ गया है।"

उन्होंने दावा किया, "वादा था 10 करोड़ नौकरी देने का, पर छीन ली 4.7 करोड़ नौकरियां। देश का चौकीदार नौकरी चोरी करने के लिए जिम्मेदार हैं।" खबरों के मुताबिक, 2017-18 के आंकड़ों से पता चलता है कि 2011-12 के मुकाबले बेरोजगारी दर में कमी आई है। 
 



2011-12 में 30.4 करोड़ पुरुष नौकरी पर थे लेकिन अब यह संख्या घटकर 28.6 करोड़ हो गई है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पुरुष के लिए बेरोजगारी दर 7.1 फीसदी और 5.8 फीसदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed