फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chota Pakistan video Karnataka Chief Minister Basavaraj Bommai to ask Mysuru SP to take action

कर्नाटक: मैसूर के कावलांडे को 'छोटा पाकिस्तान' बताने वाला वीडियो वायरल, सीएम बोम्मई ने कहा- एसपी को कार्रवाई का देंगे निर्देश

Thu, 05 May 2022 06:03 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 05 May 2022 06:03 PM IST
सार

मैसूर जिले के नांजागुड़ तालुक के कावलांडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीएम बोम्मई ने कहा कि वे वहां के एसपी से इसकी जांच करने और कार्रवाई के लिए कहेंगे।  

विज्ञापन
Chota Pakistan video Karnataka Chief Minister Basavaraj Bommai to ask Mysuru SP to take action
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक के मैसूर जिले के नांजागुड़ तालुक के कावलांडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कावलांडे को कथित तौर पर 'छोटा पाकिस्तान' बताया जा रहा है। गुरुवार को इस वीडियो का कर्नाटक के सीएम बासव राज बोम्मई ने संज्ञान लेते हुए नाराजगी जताई है। उन्होने कहा कि इस मामले में वे मैसूर के एसपी से जांच के लिए कहेंगे। 

विज्ञापन


ये वीडियो मंगलवार का बताया जा रहा है, इसमें ईद-उल-फितर के मौके पर नमाज अदा करके वापस लौटते हुए पुरुषों का एक समूह दिख रहा है। इसमें उन लोगों को 'नारा-ए-तकबीर अल्ला हु अकबर' चिल्लाते हुए देखा जा सकता है, इसके बाद पुलिस कुछ लोगों को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए कहती हुई दिखती है।
विज्ञापन


इस वीडियो में आगे वीडियो रिकार्ड करने वाले को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि मेरे गांव को देखो। इसके अलावा वीडियो में एक अन्य व्यक्ति कहता है कि 'ये भी छोटा पाकिस्तान है।' इसके बाद वीडियो रिकार्ड करने वाले व्यक्ति ने कहा कि 'कावलांडे बोले तो छोटा पाकिस्तान।'
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वीडियो को लेकर पूछे गए सवाल पर सीएम बोम्मई ने कहा था कि वे वहां के एसपी से इसकी जांच करने और कार्रवाई के लिए कहेंगे।  गौरतलब है कि युवा ब्रिगेड और नमो ब्रिगेड से जुड़े स्तंभकार और वक्ता चक्रवर्ती सुलीबेले ने बुधवार को इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया था।

 

सोशल मीडिया समूह के दावे पर सतर्क है पुलिस
कर्नाटक में खुद को मुस्लिम अधिकारों का रक्षक होने का दावा करने वाले एक सोशल मीडिया समूह ने बड़ा एलान किया कहा है। इस समूह ने कहा कि बुर्का पहनने वाली महिलाओं को सार्वजनिक स्थानों पर इसे नहीं खोलना है और उन्हें सेल्फी भी नहीं लेनी है। ऐसा करने वाली महिलाओं पर हमला किया जाएगा। इसको लेकर मंगलुरू के पुलिस आयुक्त एन शशि कुमार ने कहा है कि हम इसके बारे में सतर्क हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed