{"_id":"636bc8b7cb42dc600b1cb6f4","slug":"chirag-paswan-to-support-nda-in-kurhani-by-poll","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: चिराग पासवान पासवान का एलान, कुरहनी उपचुनाव में भी करेंगे एनडीए उम्मीदवार का समर्थन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bihar: चिराग पासवान पासवान का एलान, कुरहनी उपचुनाव में भी करेंगे एनडीए उम्मीदवार का समर्थन
Wed, 09 Nov 2022 09:05 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 09 Nov 2022 09:05 PM IST
सार
राजग और सत्तारूढ महागठबंधन दोनों ने अभी तक कुरहनी सीट के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 17 नवंबर है। अनिल साहनी को दिल्ली की एक अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने पर अयोग्य घोषित कर दिया गया था।
विज्ञापन
चिराग पासवान, नरेंद्र मोदी
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोक जनशक्ति पार्टी के पूर्व अध्यक्ष चिराग पासवान ने बुधवार को घोषणा की कि वह कुरहनी विधानसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा नीत राजग (एनडीए) को अपना समर्थन देंगे। राजद विधायक अनिल साहनी को अयोग्य ठहराने जाने के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराना पड़ा है।
विज्ञापन
पासवान मुजफ्फरपुर में जिले में कुरहनी उपचुनाव को लेकर पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। इस उपचुनाव के लिए गुरुवार से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू होगी। पासवान ने हाल ही में मोकामा और गोपालगंज सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया था।
विज्ञापन
दिवंगत रामविलास पासवान के बेटे चिराग ने कहा, हमारी पार्टी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का समर्थन करेगी। बता दें कि बीते साल 2021 के अक्तूबर माह में रामविलास पासवान द्वारा स्थापित 'लोक जनशक्ति पार्टी' दो समूहों में बंट गई। इनमें एक का नाम 'लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास)' है जिसका नेतृत्व चिराग पासवान करते हैं, वहीं दूसरी पार्टी का नाम 'राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी' है, जिसके संस्थापक पशुपति कुमार पारस हैं। पशुपति, चिराग पासवान के चाचा हैं।
विज्ञापन
राजग और सत्तारूढ महागठबंधन दोनों ने अभी तक कुरहनी सीट के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 17 नवंबर है। साहनी को दिल्ली की एक अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने पर अयोग्य घोषित कर दिया गया था।
उनपर राज्यसभा सदस्य रहते हुए छुट्टी मनाने के लिए रियायत का लाभ उठाने के लिए फर्जी बिल जमा करने का आरोप था। पासवान ने यह भी कहा कि हाल के उपचुनावों ने साबित कर दिया है कि बिहार की राजनीति में जद (यू) के दिग्गज नीतीश कुमार 'अब एक फैक्टर नहीं' हैं।