फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Chirag Paswan: LJP will contest against BJP in upcoming assembly elections, demand for President rule in Bihar

Chirag Paswan: आगामी विधानसभा चुनावों में BJP के खिलाफ खड़ी होगी लोजपा, बिहार में राष्ट्रपति शासन की मांग

Mon, 17 Oct 2022 07:22 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 17 Oct 2022 07:22 PM IST
सार

Chirag Paswan: चिराग पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा, नीतीश कुमार की व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा व गलत नीतियों से बिहार व बिहारी का बहुत नुकसान हुआ है। परिणामस्वरूप बिहार में अपराध व भ्रष्टाचार चरम पर है...

विज्ञापन
Chirag Paswan: LJP will contest against BJP in upcoming assembly elections, demand for President rule in Bihar
Chirag Paswan LJP President - फोटो : Agency

विस्तार

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) आगामी गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार उतारेगी। पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान ने सोमवार को घोषणा की। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के बैठक के बाद चर्चा में पासवान ने कहा, पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित होने के भाजपा शासित गुजरात और हिमाचल प्रदेश में चुनाव मैदान में उतरने का निर्णय लिया गया। लोजपा (रामविलास) हिमाचल प्रदेश में प्रभारी की नियुक्ति करने जा रही है और बाद में उम्मीदवारों की सूची पर निर्णय करेगी। हालांकि पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा कि वह दोनों राज्यों में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी की इस राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भविष्य में होने वाले चुनावों और उससे जुड़े फैसले लेने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को अधिकृत किया है।

विज्ञापन

स्व. रामविलास पासवान को मिले भारत रत्न

प्रेस को संबोधित करते हुए सांसद पासवान ने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में प्रस्ताव पारित किया गया है कि भारत सरकार हमारे नेता स्व. रामविलास पासवान को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न देकर कर देश के करोड़ों कमजोरो व दलितों की मांग को पूरा करे। कार्यकारिणी ने प्रस्ताव पारित किया है कि आने वाले वाले दिनों में हमारे नेता रामविलास पासवान की प्रतिमा हर प्रदेश में लगाने का काम लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा किया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हमारी पार्टी ने प्रस्ताव पास किया कि भारत की एक बड़ी आबादी युवाओं की है। आने वाले दिनों में भारत के युवा देश की ताकत बने इसके लिए युवाओं से जुड़ी हुई हर समस्या का समाधान खोजना होगा। युवाओं की बेहतर शिक्षा और विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर तलाशने के लिए हमारी पार्टी केंद्र सरकार से देश में एक राष्ट्रीय युवा आयोग गठन की मांग करती है। इसके अलावा देश में सामाजिक व आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग से आने वाले लोगों की नियुक्ति न्यायपालिका के उच्च पदों पर हो सके। इसके लिए भारतीय न्यायिक सेवा प्रणाली को जल्द लागू किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

नीतीश कुमार पर बोला हमला

चिराग पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा, नीतीश कुमार की व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा व गलत नीतियों से बिहार व बिहारी का बहुत नुकसान हुआ है। परिणामस्वरूप बिहार में अपराध व भ्रष्टाचार चरम पर है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने अपनी कार्यकारिणी में प्रस्ताव पास कर केंद्र से बिहार सरकार को भंग कर बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की।

नीतीश सरकार को बर्खास्त करने की मांग

लोजपा (रामविलास) ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बरसते हुए राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। पार्टी ने आरोप लगाया कि वहां अपराध और भ्रष्टाचार अपने चरम पर पहुंच गया है। लोजपा (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में केंद्र द्वारा बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग को लेकर एक प्रस्ताव पारित किया गया। अध्यक्ष चिराग पासवान ने एक संवाददाता सम्मेलन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पारित प्रस्ताव को पढ़ा। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं और गलत नीतियों के कारण बिहार और बिहारियों को बहुत नुकसान हुआ है। परिणामस्वरूप, राज्य में अपराध और भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। 

उन्होंने कहा, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रस्ताव पारित करती है और मांग करती है कि केंद्र बिहार सरकार को बर्खास्त करे और राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करे। सवालों के जवाब में पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी ने बिहार में मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि इस फैसले को राज्य में राजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन को समर्थन के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। पासवान ने कहा कि इस पर कोई भ्रम नहीं होना चाहिए। मैंने हमेशा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों का विरोध किया है। मैं और मेरी पार्टी किसी भी गठबंधन का समर्थन नहीं करेंगे, जिसमें नीतीश कुमार शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed