{"_id":"60da2ef629d09539926f0dcc","slug":"chirag-paswan-arrives-on-gujarat-tour-amidst-the-ongoing-turmoil-in-ljp","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: लोजपा में जारी उठापटक के बीच अहमदाबाद दौरे पर पहुंचे चिराग पासवान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात: लोजपा में जारी उठापटक के बीच अहमदाबाद दौरे पर पहुंचे चिराग पासवान
Tue, 29 Jun 2021 01:50 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, अहमदाबाद
पीटीआई, अहमदाबाद
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 29 Jun 2021 01:50 AM IST
सार
- चिराग पासवान ने मीडिया को दिए एक साक्षात्कार में कहा था कि उनके पिता रामविलास पासवान और वह हमेशा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भाजपा के साथ चट्टान की तरह खड़े रहे, लेकिन जब इन कठिन समय के दौरान उनके हस्तक्षेप की उम्मीद थी, तो भाजपा साथ नहीं।
विज्ञापन
चिराग पासवान
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) में जारी उठापटक के बीच पार्टी के नेता चिराग पासवान सोमवार को गुजरात के अहमदाबाद पहुंचे। इसे उन्होंने शहर का निजी दौरा करार दिया।
विज्ञापन
हवाईअड्डे पर पहुंचे पासवान उस सवाल पर सीधा जवाब देने से बचते नजर आए, जिसमें उनसे पूछा गया कि क्या वह एक वरिष्ठ भाजपा नेता से मुलाकात करने अहमदाबाद आए हैं क्योंकि ऐसी अटकलें हैं? लोजपा नेता ने कहा कि वह निजी दौरे पर अहमदाबाद आए हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि अपनी ही पार्टी में चुनौतियों का सामना कर रहे लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के नेता चिराग पासवान ने मंगलवार को कहा था कि भाजपा के साथ उनके संबंध एकतरफा नहीं रह सकते हैं और यदि उन्हें घेरने का प्रयास जारी रहा तो वह अपने भविष्य के राजनीतिक कदमों को लेकर सभी संभावनाओं पर विचार करेंगे।
विज्ञापन
चिराग पासवान ने मीडिया को दिए एक साक्षात्कार में कहा था कि उनके पिता रामविलास पासवान और वह हमेशा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भाजपा के साथ चट्टान की तरह खड़े रहे, लेकिन जब इन कठिन समय के दौरान उनके हस्तक्षेप की उम्मीद थी, तो भाजपा साथ नहीं थी।