{"_id":"5aafa3a64f1c1bae758b6371","slug":"chinese-hackers-may-hack-indian-users-whatsapp-says-indian-army","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी हैकर्स के टारगेट पर करोड़ों भारतीय वॉट्सऐप यूजर्स, सेना ने दी चेतावनी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
चीनी हैकर्स के टारगेट पर करोड़ों भारतीय वॉट्सऐप यूजर्स, सेना ने दी चेतावनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 19 Mar 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सेना ने चेतावनी जारी कर कहा है कि करोड़ों भारतीय वॉट्सऐप यूजर्स चीन के हैकर्स के टारगेट पर हैं।
सेना ने रविवार को अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से एक वीडियो जारी कर इसकी जानकारी दी है। बता दें कि यह पहली बार नहीं जब सेना ने ऐसी चेतावनी जारी की हो। इससे पहले सेना ने लाइन ऑफ कंट्रोल पर तैनात सैनिकों को सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर आगाह किया था।
सेना ने वीडियो ट्वीट कर कहा है कि भारतवासी सजग, सतर्क और सुरक्षित रहें क्योंकि इन दिनों हैकिंग जोरों पर है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट समय समय पर चैक करें। पर्सनल और ग्रुप अकाउंट के लिए भी सावधान और सुरक्षित रहें। वॉट्सऐप हैकर्स के लिए एक नया प्लेटफॉर्म है। हैकर्स वॉट्सऐप ग्रुप में आसानी से सेंध लगाकार हैकिंग को अंजाम दे सकते हैं। +86 से शुरू होने वाले चीनी नंबर आपके सोशल मीडिया अकाउंट डाटा पर सेंध लगा सकते हैं।'
बता दें कि सेना के ट्विटर हैंडल एडिशनल डायरेक्टरेट जनरल ऑफ पब्लिक इंटरफेस (ADGPI) से यह जानकारी साझा की गई है।
देखिए चेतावनी का वीडियो :-

सजग रहे,सतर्क रहें,सुरक्षित रहें।#भारतीयसेना सोशल मीडिया उचित एवं नियमबद्ध एकाउंट को प्रोत्साहित करता है। हैकिंग जोरो पर है, उनके लिए जो असावधान हैं। अपने सोशल मीडिया को हमेशा चेक करें। व्यक्तिगत एवं ग्रुप एकाउंट के बारे में सावधान रहें, सुरक्षित रहें। @DefenceMinIndia @PIB_India pic.twitter.com/YQbdVFsmWe
विज्ञापन विज्ञापन— ADG PI - INDIAN ARMY (@adgpi) March 18, 2018