फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chinese embassy lauds Indian Coast Guard for carrying out mid-sea medical evacuation of its citizen

Coast Guard: चीन के दूतावास ने की भारतीय तटरक्षक बल की तारीफ, विदेशी पोत पर सवार चीनी नागरिक की बचाई थी जान

Fri, 18 Aug 2023 09:07 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 18 Aug 2023 09:07 AM IST
सार

चीन से एक जहाज पनामा ध्वज वाले अनुसंधान पोत एमवी डोंग फैंग कान टैन नंबर 2 अरब अमीरात जा रहा था, तभी उसमें एक नागरिक के सीने में दर्द होने लगा। इसकी सूचना मिलते ही तुरंत भारतीय तटरक्षक बल ने एक ऑपरेशन चलाया था।

विज्ञापन
Chinese embassy lauds Indian Coast Guard for carrying out mid-sea medical evacuation of its citizen
चीनी नागरिक की बचाई जान। - फोटो : एएनआई

विस्तार

चीन के दूतावास ने हाल ही में एक चीनी नागरिक को समय से अस्पताल पहुंचाने के लिए भारतीय तटरक्षक बलों की तारीफ की। दरअसल, 16 अगस्त यानी बुधवार को मुंबई के पास अरब सागर में एक विदेशी पोत पर सवार गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को समय से इलाज मिल सके, इसके लिए भारतीय तटरक्षक बल ने पूरी ताकत लगा दी थी। 

विज्ञापन

चीनी दूतावास ने यह कहा 

भारत में चीनी दूतावास ने कहा कि मुंबई के पास अरब सागर में एक चीनी नागरिक की समय पर चिकित्सा निकासी के लिए भारतीय तटरक्षक बलों की जितनी सराहना की जाए कम है। 

विज्ञापन

यह है मामला

जानकारी के अनुसार, चीन से एक जहाज पनामा ध्वज वाले अनुसंधान पोत एमवी डोंग फैंग कान टैन नंबर 2 अरब अमीरात जा रहा था, तभी उसमें सवार चालक दल के एक सदस्य यिन वेइगयांग जो एक चीनी नागरिक है, के सीने में दर्द होने लगा। इसकी जानकारी भारतीय तटरक्षक बलों को दी गई। भारतीय तटरक्षक बल ने सूचना मिलते ही तुरंत एक ऑपरेशन चलाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तटरक्षक बलों ने रात में खराब मौसम के बाद भी मुंबई के पास अरब सागर में लगभग 200 किलोमीटर दूर पनामा ध्वज वाले अनुसंधान पोत एमवी डोंग फैंग कान टैन नंबर 2 से एक चीनी नागरिक को निकाला। बता दें, रात में सीजी एएलएच और सीजीएएस दमन द्वारा अभियान चलाया गया। मरीज को सीने में दर्द और कार्डियक अरेस्ट के लक्षण बताए गए थे। पीड़ित की हालात देखते हुए उन्हें सीजी एएलएच एमके-III द्वारा एयरलिफ्ट किया गया और प्राथमिक उपचार दिया गया। बाद में उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।



पहले भी बचा चुके हैं 
इससे कुछ दिन पहले भी भारतीय तटरक्षक बल ने खराब मौसम के बावजूद केरल तट के पास एक विदेशी पोत से गंभीर रूप से बीमार एक नाविक को बीच समुद्र में चिकित्सकीय निकासी अभियान चलाकर बाहर निकाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed