फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chinese amphibious warship Xian 32 seen in Indian Ocean, Indian Navy P8i track successfully

हिंद महासागर में नजर आया चीनी युद्धपोत, भारतीय नौसेना के पी8आई खोजी विमान ने ली तस्वीरें

Mon, 16 Sep 2019 11:45 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 16 Sep 2019 11:45 AM IST
विज्ञापन
Chinese amphibious warship Xian 32 seen in Indian Ocean, Indian Navy P8i track successfully
हिंद महासागर में दिखा चीनी नौसेना का पोत - फोटो : ANI

भारतीय नौसेना के खोजी विमान पी8आई ने हिंद महासागर में घूम रहे चीनी नौसेना के एम्फीबियस युद्धपोत जियान-32 का पता लगाया है। इस तस्वीर को भारतीय नौसेना के खोजी विमान पी8आई ने सितंबर के शुरुआती हफ्ते में लिया था। उस समय चीनी नौसेना का यह युद्धपोत श्रीलंका के जलक्षेत्र में प्रवेश कर रहा था।

विज्ञापन


भारतीय नौसेना के पी8आई ने एक अन्य चीनी फ्रिगेट को ट्रैक किया है जो कि सोमाली खाड़ी समुद्री डाकुओं से चीनी व्यापारी जहाजों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए अदन की खाड़ी में तैनात अपने एंटी पाइरेसी एस्कॉर्ट टास्क फोर्स का हिस्सा है। इस तस्वीर को तब लिया गया जब फ्रिगेट हिंद महासागर से गुजर रहा था।
विज्ञापन

 

 

पी8आई विमान की ये हैं विशेषताएं

Chinese amphibious warship Xian 32 seen in Indian Ocean, Indian Navy P8i track successfully
पी8आई मैरिटाइम पेट्रोल एयरक्राफ्ट - फोटो : Boeing India
प्रणोदन: दो CFM56-7 इंजन प्रत्येक 27,300 पाउंड थ्रस्ट पैदा करते हैं
लंबाई: 39.47 मीटर
पंख का फैलाव: 37.64 मीटर
ऊंचाई: 12.83 मीटर
अधिकतम टेकऑफ वजन: 85,139 किलोग्राम
गति: 490 समुद्री मील (789 किमी / घंटा)
रेंज: 1,200+ समुद्री मील
चालक दल: 9

10 अतिरिक्त पी8आई गश्ती विमान खरीदने की तैयारी में भारत

Chinese amphibious warship Xian 32 seen in Indian Ocean, Indian Navy P8i track successfully
पी8आई मैरिटाइम पेट्रोल एयरक्राफ्ट - फोटो : Boeing India

हिंद महासागर में चीन की बढ़ती सैन्य गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए भारत अमेरिका के साथ पी8आई समुद्री सर्वेक्षण विमान को खरीदने की योजना पर काम कर रहा है। इससे भारतीय नौसेना की समुद्री क्षेत्र में निगरानी क्षमता में वद्धि होगी।  

बता दें कि भारतीय नौसेना पहले से ही 12 बोइंग पी8 समुद्री गश्ती विमान को ऑपरेट कर रही है, लेकिन बढ़ते समुद्री खतरों से निपटने के लिए नौसेना को और विमानों की आवश्यक्ता है। इन 10 विमानों के नौसेना के बेड़े में शामिल होने के बाद भारत के पास कुल 22 पी8 आई विमान हो जाएंगे। 

यह विमान समु्द्री गश्ती के साथ ही हल्के टारपीडो को दागने और समुद्र में छिपे दुश्मन के पनडुब्बी को ट्रैक करने में माहिर है। इसे अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया की नौसेना पहले से ही ऑपरेट कर रही हैं। भारतीय नौसेना बोइंग द्वारा अतिरिक्त 10 पी8 आई विमान को देने के बाद रूसी मूल के पुराने पड़ चुके विमानों को सेवा से हटा देगी। 

ज्ञात हो कि भारत ने आठ विमानों के पहले बैच को 2009 में 2.1 बिलियन डॉलर के सौदे के तहत ऑर्डर दिया था जबकि 2016 में चार अतिरिक्त विमानों का ऑर्डर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed