फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   china says without sign on NPT no ones enter in NSG

भारत की एनएसजी सदस्यता विदाई उपहार नहीं हो सकता : चीन

Mon, 16 Jan 2017 08:41 PM IST
एजेंसी/ बीजिंग
एजेंसी/ बीजिंग Updated Mon, 16 Jan 2017 08:41 PM IST
विज्ञापन
china says without sign on NPT no ones enter in NSG

ओबामा प्रशासन की तरफ से परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में बिना वजह भारत की सदस्यता की राह में रोड़ा अटकाए जाने के बयान को लेकर चीन ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि जिन देशों ने एनपीटी पर हस्ताक्षर नहीं किया है उन्हें एनएसजी में शामिल कर किसी देश को ‘विदाई उपहार’ नहीं दिया जा सकता। 

विज्ञापन


अमेरिका में अब कुछ ही दिनों में ट्रंप राष्ट्रपति पद संभालने जा रहे हैं, लेकिन उससे पहले जाते-जाते ओबामा प्रशासन ने एनएसजी में भारत का प्रवेश रोके जाने के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराया था।
विज्ञापन


ओबामा प्रशासन की ओर से यह बयान दक्षिण व मध्य एशिया मामलों की सहायक विदेश मंत्री निशा देसाई बिस्वाल ने दिया था। उन्होंने कहा था  कि भारत की एनएसजी सदस्यता की राह में सिर्फ एक ही रोड़ा है और वह है चीन।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके जवाब में चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा कि एनएसजी में भारत का प्रवेश उसके एनपीटी पर दस्तखत नहीं करने से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि चीन ने इस मामले में अपनी स्थिति साफ कर दी है और वह इस बात को बार-बार दोहराना नहीं चाहता।

चीनी प्रवक्ता ने ओबामा प्रशासन की आलोचना करते हुए कहा कि वह बस इतना कहना चाहती हैं कि एनएसजी की सदस्यता विदाई में दिया जाने वाला तोहफा नहीं है, जो कोई देश दूसरे देश को दे दे।


एनएसजी में भारत की सदस्यता को लेकर चीन हमेशा से रोड़ा अटकाता रहा है। एनएसजी में 48 देश शामिल हैं। चीन का कहना रहा है कि जिन देशों ने एनपीटी पर हस्ताक्षर नहीं किया है उन्हें एनएसजी में शामिल नहीं किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed