{"_id":"5950d5d44f1c1bac308b4c45","slug":"china-says-they-are-talking-with-india-on-kailash-mansarovar-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसरोवर यात्रा: भारतीय श्रद्धालुओं को रोके जाने पर चीन ने दी सफाई","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मानसरोवर यात्रा: भारतीय श्रद्धालुओं को रोके जाने पर चीन ने दी सफाई
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Mon, 26 Jun 2017 03:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर चीन का अड़ियल रवैया फिर से खबरों में बना हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन यात्रा को हल्के में नहीं ले रहा है, लेकिन उसने सफाई देते हुए कहा कि वो इस बारे में भारत से बातचीत कर रहा है। चीन की माने तो दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच यात्रा को लेकर बातचीत चल रही है।
विज्ञापन
दरअसल, सिक्किम के नाथू-ला दर्रा के रास्ते मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले भारतीय श्रद्धालुओं पर चीन लगातार अडंगा लगा रहा है । इससे पहले 15 जून को जो यात्री यहां गंगटोक पहुंचे थे, उन्हें चीन ने किन्हीं कारणों से वापस लौटा दिया था। चीन के बॉर्डर से लौटा दिए जाने के बाद भारतीय यात्रियों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
दरअसल, पीएम मोदी ने 26 मई को असम में ब्रह्मपुत्र नदी पर देश के सबसे बड़े पुल ढोला-सादिया का उद्घाटन किया है। इसके बाद से ही चीन के तेवर बदल गए थे। पहले यात्रा के लिए 8 जत्थों को अनुमति थी लेकिन चीन ने इसे घटाकर 7 कर दिया। अब नाथू-ला के जरिए जाने वालें जत्थों को लौटा दिए जाने पर साफ दिख रहा है कि बौखलाया चीन यात्रा पर अड़गा लगा सकता है।
विज्ञापन