फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   China ready to reopen nathula pass for kailash mansarovar yatra 

चीन का अडंगा खत्म, कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए खुलेगा नाथू लॉ मार्ग  

Fri, 09 Feb 2018 07:14 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली  
एजेंसी, नई दिल्ली   Updated Fri, 09 Feb 2018 07:14 PM IST
विज्ञापन
China ready to reopen nathula pass for kailash mansarovar yatra 
nath la pass

चीन ने कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए नाथू लॉ मार्ग को फिर से ‘बहाल’ करने की पुष्टि की है। केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। 

विज्ञापन


पिछले साल इस रास्ते से यात्रा नहीं हो पाई थी। दरअसल, तब चीन ने इस मार्ग से ‘सुरक्षित और सुलभ’ यात्रा सुनिश्चित करने के लिए परिस्थितियां अनुकूल न होने की बात कही थी। दोनों देशों की सेनाओं के बीच दोकलम गतिरोध के चलते चीन ने कैलाश मानसरोवर यात्रा को रोक दिया था। चीन की मांग थी कि भारत पहले दोकलम से सेना हटाए। 
विज्ञापन


चीनी सेना के भूटान के दावे वाले इलाके में घुस आने पर भारतीय फौज ने हस्तक्षेप किया था। 16 जून को शुरू हुआ यह गतिरोध 73 दिन तक चला। दरअसल, चीनी सेना के दोकलम में घुस आने से भारत को पूर्वोत्तर के राज्यों से जोड़ने वाले चिकन नेक (संकरे गलियारे) की सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बहरहाल, दोनों सेनाएं लंबी कूटनीतिक कोशिशों के बाद 28 अगस्त को पीछे हट गई थीं। वीके सिंह ने लोकसभा में बताया कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने दिसंबर 2017 में चीनी समकक्ष से हुई मुलाकात के दौरान इस मुद्दे को उठाया था। 

चीन की ओर से इस मार्ग से यात्रा बहाल करने की बात कही गई है। इसके पहले, बृहस्पतिवार को चीनी दूतावास में ‘चाइनीज स्प्रिंग फेस्टिवल’ भोज के दौरान चीनी राजदूत लिओ झाओहुई ने कहा, ‘नया साल एक खाली किताब की तरह होता है, और कलम हमारे हाथ में है। हमने भारत-चीन दोस्ती का एक नया अध्याय लिखना शुरू कर दिया है। 


हाल ही में चीन के स्टेट काउंसलर यांग जिएची और विदेश मंत्री वांग यी ने भारत का सफल दौरा किया है। इस तीर्थ यात्रा के लिए व्यवस्था की जा रही है।’ कैलाश मानसरोवर की चार माह चलने वाली यात्रा जून से शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed