{"_id":"5ffe1b438ebc3e33dd74a3f6","slug":"china-lost-faith-after-clash-in-galwan-valley","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलवां झड़प के बाद चीन ने विश्वास खोया: जयशंकर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गलवां झड़प के बाद चीन ने विश्वास खोया: जयशंकर
Wed, 13 Jan 2021 03:28 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 13 Jan 2021 03:28 AM IST
विज्ञापन
विदेश मंत्री एस जयशंकर
- फोटो : twitter.com/DrSJaishankar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि बीते साल पूर्वी लद्दाख की गलवां घाटी में हुई झड़प के बाद चीन से भारत का भरोसा उठा है, वहीं दूसरी ओर अमेरिका से भारत के संबंध बेहतर हुए हैं। वाशिंगटन में नए प्रशासन के तहत इसमें और विस्तार होने की संभावना है।
विज्ञापन
जयशंकर ने पूर्वी लद्दाख में चीन से जारी तनातनी पर कहा, पिछले साल बिना किसी स्पष्ट कारण के चीन सीमा के एक हिस्से पर बड़ी सेना के साथ पहुंचा। वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर जब हमने उन्हें आते देखा तो जाहिर तौर पर हम भी आगे बढ़े।
विज्ञापन
इससे एलएसी पर कई जगहों पर संघर्ष हुआ। 45 साल बाद आप वास्तव में सीमा पर रक्तपात कर चुके थे। इसका जनमत और राजनीतिक रूप से काफी असर हुआ। चीन ने भरोसा खोया और दोनों देशों के संबंध खराब हुए।
विज्ञापन
जयशंकर ने कहा, बीते कुछ वर्षों में अमेरिका और भारत के रिश्ते उभार पर हैं और बाइडन प्रशासन में भी इनमें विस्तार जारी रहेगा। जयशंकर ने कहा, मैं जब आज की चुनौतियों को देखता हूं तो अमेरिका हमारे अहम भागीदारों में रहने वाला है। मुझे विश्वास है कि हम इन संबंधों को और बेहतर बनाएंगे। संरचनात्मक रूप अमेरिका के साथ रिश्ते बेहद ध्वनिमय हैं।
विदेशमंत्री ने कहा कि अगर बाइडन प्रशासन की ओर से मुक्त व्यापार को लेकर हमें कोई न्योता मिलता है तो हम इसका सकारात्मक जवाब देंगे।