{"_id":"5960c2314f1c1be8798b476a","slug":"china-issued-a-safty-advisory-for-its-citizens-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन ने अपने नागरिकों के लिए जारी की सेफ्टी अडवाइजरी, कहा भारत में रहो चौकन्नें ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
चीन ने अपने नागरिकों के लिए जारी की सेफ्टी अडवाइजरी, कहा भारत में रहो चौकन्नें
amarujala.com, Presented By: अरविंद कुमार
Updated Sat, 08 Jul 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
चीन की दो-टूक, सिक्किम सीमा से सेना हटाने पर ही होगी भारत से बातचीत
- फोटो : AP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन ने भारत से डोकलाम विवाद के चलते अपने नागरिकों के लिए एक सुरक्षा अडवाइजरी जारी की है जिसमें उसने भारत की यात्रा कर रहे अपने नागरिकों को सतर्क रहने और आवश्यक एहतियात बतरने को कहा है। नई दिल्ली स्थिति चीनी दूतावास ने यह अडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन
#China today issued a safety #advisory for its citizens travelling to #India amid the standoff between Indian and Chinese troops at Doklam a
— Press Trust of India (@PTI_News) July 8, 2017विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक, यह यात्रा अलर्ट नहीं बल्कि चीनी यात्रियों को सतर्क रहने का परामर्श है। बता दें कि चीन 5 जुलाई को ही कह चुका है कि वे भारत जाने वाले उसके नागरिकों के लिए सुरक्षा के चलते ऐसा करेगा। उसने सरकारी मीडिया में आई इस तरह की खबरों को तवज्जो नहीं दी थी जिनमें चीनी निवेशकों से सीमा पर गतिरोध के मद्देनजर सतर्क रहने को कहा गया था।
विज्ञापन
भूटान-सिक्किम-तिब्बत तिहरे विवाद के चलते पिछले एक महीने से भारत-चीन आमने-सामने की स्थिति में हैं और इस मसले को लेकर दोनों ही देश एक-दूजे पर तीखी प्रतिक्रियाएं भी कर रहे हैं। बता दें कि चीन ने 1962 के युद्ध का हवाला देकर भारत को डराने का भरसक प्रयास किया वहीं भारत ने भी साफ कर दिया कि 2017 का भारत अब वैसा नहीं है जैसा चीन समझ रहा है।