{"_id":"5beee5f1bdec22696b23a174","slug":"china-is-trying-to-increase-its-area-of-influence-in-the-pacific-ocean","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशांत महासागर में अपना प्रभाव क्षेत्र बढ़ाने की जुगत में चीन, छोटे देशों को दे रहा आर्थिक मदद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रशांत महासागर में अपना प्रभाव क्षेत्र बढ़ाने की जुगत में चीन, छोटे देशों को दे रहा आर्थिक मदद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 16 Nov 2018 09:14 PM IST
विज्ञापन
xi jinping
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन लगातार प्रशांत महासागर में अपना प्रभाव क्षेत्र बढ़ाने की जुगत में लगा हुआ है। अपनी इसी मंशा के चलते चीन प्रशांत महासागर में स्थित द्वीपीय देश पापुआ न्यू गिनी में होने वाले एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग शिखर सम्मेलन पर नजर बनाये हुये है।
विज्ञापन
इसके साथ ही चीन प्रशांत क्षेत्र के छोटे देशों को आर्थिक मदद देकर मौका भुनाने की तलाश में है। बता दें कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शुक्रवार को इस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हैं। इस दौरान जिनपिंग ने आज प्रशांत क्षेत्र के 8 द्वीपीय देशों के साथ बैठक की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीनी अधिकारियों ने पत्रकारों को इस बैठक में हिस्सा नहीं लेने दिया।
विज्ञापन
जिनपिंग के साथ इस बैठक में मेजबान देश के अलावा कुक आइलैंड्स, फिजी, माइक्रोनेशिया, नियू, समोआ, टोंगा और वनातू के नेताओं ने हिस्सा लिया था। बैठक में चीन के इस प्रभाव क्षेत्र पर नजर बनाये रखने वाले ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और अमेरिका को नहीं बुलाया गया। बता दें कि हिंद और प्रशांत महासागर में चीन की बढ़ती गतिविधियों को लेकर दो वर्ष पहले भारत, अमेरिका, जापान और आस्ट्रेलिया के बीच एक गठबंधन बनाने की जो योजना थी उसे अब ज्यादा ठोस रूप लेते हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि चीन बिना शर्त प्रशांत क्षेत्र के छोटे द्वीपीय देशों की आर्थिक मदद कर रहा है। वहीं पश्चिम के देश और विश्व बैंक व अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष आर्थिक ममद के लिए कई शर्त रखते हैं।