चीन का आरोप, अरुणाचल में 'अतिक्रमण' कर रहा भारत, सेना ने दिया करारा जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोकलम विवाद के बाद अब अरुणाचल के मुद्दे पर भारत और चीन के बीच एक बार फिर मतभेद सामने आ गया है। चीन ने अरुणाचल में भारतीय सेना के गश्त को 'अतिक्रमण' बताते हुए आपत्ति व्यक्त की है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि चीनी सेना ने पिछले महीने अरुणाचल प्रदेश सीमा पर स्थित सामरिक रूप से महत्वपूर्ण असाफिला क्षेत्र में भारतीय सेना के कथित 'अतिक्रमण' का कड़ा विरोध किया। वहीं भारतीय सेना ने चीन की इस शिकायत को खारिज कर दिया। सूत्रों के अनुसार चीन 15 मार्च को हुई बॉर्डर पर्सनल मीटिंग (बीपीएम) में इस मुद्दे को उठा चुका है लेकिन भारतीय सेना ने इसे खारिज कर दिया।
सेना का कहना है कि राज्य के सुबानसिरी का ऊपरी क्षेत्र भारत से संबंधित है और इस क्षेत्र में नियमित रूप से गश्त होती रहती है।
चीन इस क्षेत्र में भारतीय सेना की गश्त को 'अतिक्रमण' बता रहा है जबकि भारत ने इस शब्द पर आपत्ति जताई है। एक सूत्र ने कहा, 'असाफिला में हमारी गश्त पर चीन का विरोध आश्चर्यजनक है। भारत ने पिछले कई मौकों पर इस क्षेत्र में चीनी घुसपैठ पर गंभीरता से कार्रवाई की है।
दिसंबर में भारत सीमा में घुसी थी चीनी सेना
राज्य के तुतिंग क्षेत्र में दिसंबर के अंतिम सप्ताह में चीन की रोड बनाने वाली टीम करीब एक किलोमीटर तक अंदर घुस आईं थी। भारतीय सेना की तरफ से गतिविधि रोकने की बात कहने पर रोड निर्माण टीम लौटी थी। ये लोग अपने साथ दो जमीन खोदने वाली मशीन भी ले कर आए थे। जिसे बाद में उन्हें लौटा दिया गया।
भारत ने युद्धाभ्यास में की बढ़ोतरी
सूत्रों का कहना है कि दोकलम विवाद के बाद वास्तविक नियंत्रण रेखा पर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए भारत की तरफ से युद्धाभ्यास ड्रिल्स में बढ़ोतरी कर दी गई है। सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।'
भारतीय सेना ने कहा कि हमारे सैनिक उस इलाके में गश्त करते रहेंगे। सेना ने कहा कि हमें भारत और चीन के बीच वास्तविक सीमा रेखा के बारे में पूरी जानकारी है। हम दोनों देशों की सीमा को समझते हैं। इस इलाके में चीन और भारत के बीच अपनी सीमाओं को लेकर मतभेद हैं।
सूत्रों ने कहा कि चीनी सेना विशेषतौर पर आसफिला सेक्टर में 21, 22 और 23 दिसंबर को हुई भारी पट्रोलिंग को लेकर आपत्ति जताई। इसके बाद चीन और भारत के सैनिकों ने सीमा पर तनाव की स्थिति से निपटने के लिए मीटिंग बुलाई।
चीन और भारत के बीच 5 बॉर्डर पर्सनेल मीटिंग पॉइंट्स हैं- अरुणाचल प्रदेश में बम ला और किबिथू, लद्दाख में दौलत बेग ओल्डी और चुशुल और सिक्किम में नाथू ला।