फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   China defence minister Wei Fenghe to four-day visit India on Tuesday 

चार दिन की यात्रा पर दिल्ली आ रहे हैं चीन के रक्षा मंत्री, सेनाओं के बीच विश्वास बहाली पर होगा जोर

Sun, 19 Aug 2018 07:17 PM IST
एजेंसी नई दिल्ली
एजेंसी नई दिल्ली Updated Sun, 19 Aug 2018 07:17 PM IST
विज्ञापन
China defence minister Wei Fenghe to four-day visit India on Tuesday 

चीन के रक्षा मंत्री वाई फेंगही चार दिनों की यात्रा पर मंगलवार को यहां पहुंच रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि इस दौरान दोनों देशों की सेनाओं के बीच विश्वास बहाली और करीब 3500 किलोमीटर भारत-चीन सीमा की सुरक्षा के लिए संभावना तलाशने पर बातचीत होगी।

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक चीनी रक्षा मंत्री की यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की अप्रैल में वुहान में हुई अनौपचारिक बैठक में लिए गए फैसलों को लागू करने के लिए बातचीत करना है। 
विज्ञापन


वुहान बैठक में मोदी और शी ने द्विपक्षीय रिश्तों में एक नए अध्याय की शुरुआत करने और सीमा पर अपनी-अपनी सेनाओं को आपस में तालमेल मजबूत करने के निर्देश दिए थे। दोनों नेताओं ने यह फैसला इसलिए किया था, क्योंकि दोकलम में दोनों देशों की सेनाओं में गंभीर तनातनी के बीच परमाणु संपन्न पड़ोसियों में युद्ध का खतरा मंडराने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक दोनों देशों के बीच आपसी विश्वास को मजबूती देने और भविष्य में दोकलम जैसे हालात से बचने के लिए वुहान के फैसले को लागू करने के लिए दोनों पक्ष विचार करेगा। इस दौरान चीन के रक्षा मंत्री का प्रधानमंत्री मोदी और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत का कार्यक्रम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed