{"_id":"62874a48b5f97e3bb3441b0d","slug":"china-builds-2nd-bridge-on-pangong-congress-leader-rahul-gandhi-targeted-the-modi-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"China builds 2nd bridge on Pangong: राहुल ने साधा सरकार पर निशाना, बोले- 'सरकार सिर्फ निगरानी ही कर रही है'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
China builds 2nd bridge on Pangong: राहुल ने साधा सरकार पर निशाना, बोले- 'सरकार सिर्फ निगरानी ही कर रही है'
Fri, 20 May 2022 01:29 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 20 May 2022 01:29 PM IST
सार
राहुल गांधी ने कहा, "भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता है। एक डरपोक और कायराना प्रतिक्रिया से काम नहीं चलेगा। पीएम को राष्ट्र की रक्षा करनी चाहिए।"
विज्ञापन
राहुल गांधी।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील पर एक चीन द्वारा एक और पुल बनाए जाने की खबरों के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, भारत की सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री को राष्ट्र की रक्षा करनी चाहिए।
विज्ञापन
दरअसल, दो दिन पहले सामने आया था कि चीन पूर्वी लद्दाख में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण पैंगोंग त्सो झील पर एक दूसरे पुल का निर्माण कर रहा है। सैटेलाइट इमेज और मामले के जानकार लोगों के हवाले से यह जानकारी सामने आई थी। दो साल से अधिक समय से पूर्वी लद्दाख में कई जगहों पर भारतीय और चीनी सेनाओं के बीच जारी गतिरोध के बीच पुल का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
राहुल ने यूं साधा निशाना
राहुल गांधी ने ट्वीट किया, चीन पैंगोंग पर पहला पुल बनाता है। भारत सरकार कहती है, 'हम स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।' अब चीन पैंगोंग पर दूसरा पुल बनाता है। भारत सरकार फिर कहती है, 'हम स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।' उन्होंने कहा, "भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता है। एक डरपोक और कायराना प्रतिक्रिया से काम नहीं चलेगा। पीएम को राष्ट्र की रक्षा करनी चाहिए।"
विज्ञापन
पहले ही एक पुल बना चुका है चीन
अगस्त 2020 में भारतीय सैनिकों द्वारा पैंगोंग झील के दक्षिणी तट पर कई रणनीतिक चोटियों पर कब्जा करने के बाद चीन अपने सैन्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। भारत भी सैन्य तैयारियों को बढ़ाने के समग्र प्रयासों के तहत सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलों, सड़कों और सुरंगों का निर्माण कर रहा है। पता चला है कि चीन ने हाल ही में इलाके में पहले पुल का निर्माण कार्य पूरा किया है। जानकारों ने कहा कि नया पुल वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) से 20 किमी से अधिक क्षेत्र में बनाया जा रहा है। एलएसी के साथ चीनी गतिविधियों पर नजर रखने वाले भू-स्थानिक खुफिया शोधकर्ता डेमियन साइमन ने ट्विटर पर नए निर्माण की उपग्रह छवियां पोस्ट की हैं।