फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   China building concrete camps few kms from Naku La in Sikkim, Eastern Ladakh

चीन की हरकत का खुलासा: सिक्किम और एलएसी के पास स्थायी सैन्य शिविर बना रहा ड्रैगन, घुसपैठ की तैयारी में चीनी सेना!

Thu, 15 Jul 2021 02:42 PM IST
दीप्ति मिश्रा एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Thu, 15 Jul 2021 02:42 PM IST
सार

चीन सिक्किम में नाकू ला और पूर्व लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास कंक्रीट के स्थायी सैन्य शिविर बना रहा है। चीन की इस चालाकी के सामने आने के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गई हैं।
 

विज्ञापन
China building concrete camps few kms from Naku La in Sikkim, Eastern Ladakh
चीन का झंडा - फोटो : Social media

विस्तार

भारत और चीन के रिश्तों में लंबे समय से तनाव जारी है। पिछले साल जून में भारतीय सेना के साथ हिंसक झड़प के बाद भारत-चीन सीमा के आसपास के इलाकों में चीनी गतिविधियां काफी बढ़ गईं हैं। ड्रैगन अपनी विस्तारवादी नीति से बाज नहीं आ रहा है। अब चीन सिक्किम में नाकू ला और पूर्व लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास कंक्रीट के स्थायी सैन्य शिविर बना रहा है। चीन की इस चालाकी के सामने आने के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गई हैं। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


सूत्रों ने जानकारी दी कि भारत के साथ जारी सैन्य गतिरोध के बीच चीनी सेना एलएसी के पास स्थायी कंक्रीट के सैन्य शिविर बना रही है, जिससे ड्रैगन के सैनिकों को विवादित क्षेत्रों में घुसपैठ करने में आसानी होगी।  वरिष्ठ सरकारी सूत्रों ने एएनआई को बताया कि कंक्रीट का एक स्थायी शिविर उत्तरी सिक्किम में नाकू ला क्षेत्र के पास बना रहा है। जहां चीनी सेना स्थायी शिविर बना रही है, वहां से कुछ मिनटों की दूरी पर पिछले साल भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच टकराव हुआ था। 
विज्ञापन


भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की पूरी तैयारी!
सूत्रों के मुताबिक, चीनी सेना स्थायी कंक्रीट के शिविरों में जल्द ही अपने सैनिकों को तैनात करेगी। चीन की ओर सीमा के पास सड़क का बुनियादी ढांचा भी बहुत अच्छा है, जो उन्हें भारत के साथ सीमावर्ती क्षेत्रों में पहले की तुलना में कहीं अधिक तेजी से पहुंचने की अनुमति देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने कहा कि इन आधुनिक इमारतों का निर्माण पूर्वी लद्दाख के क्षेत्रों के साथ-साथ अरुणाचल क्षेत्र में भी देखा गया है। इमारतें चीनी सेना को सर्दियों के दौरान अग्रिम इलाकों में अपने सैनिकों को असहज महसूस करने की समस्या से निपटने में मदद करेंगी। बता दें कि नाकू ला के उत्तर में स्थित क्षेत्र डोकलाम में 2017 के विवाद के बाद पहली बार यहां चीनी गतिविधियों में वृद्धि देखी गई।

सूत्रों ने बताया कि भारत के साथ लगती सीमा पर दुर्गम इलाकों में चीनी सेना अत्याधुनिक सुविधाओं वाले शिविर बनाकर सेना की मजबूती बढ़ा रहा है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed