फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   China begins commercial production of US collision drones

लड़ाकू ड्रोन के मामले में अमेरिका से बहुत पीछे है चीन!

Wed, 19 Jul 2017 09:14 AM IST
एजेंसी, बीजिंग
एजेंसी, बीजिंग Updated Wed, 19 Jul 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
 China begins commercial production of US collision drones
drone

चीन ने अमेरिकी ड्रोन एमक्यू-9 रीपर का मुकाबला करने के लिए अपने सीएच-5 रेनबो ड्रोन का व्यावसायिक उत्पादन शुरू कर दिया है। यह ड्रोन जमीन के लक्ष्य पर निशाना साधने में समक्ष है। चीन के बेइहांग यूनिवर्सिटी के एयरोनोटिक्स साइंस और इंजीनियरिंग स्कूल के एसोसिएट प्रोफेसर वांग सोंग ने कहा कि पिछले सप्ताह शुक्रवार को व्यापक पैमाने पर उत्पादित सीएच-5 रेनबो की पहली उड़ान यह दर्शाती है कि चीन इस भारी सैन्य ड्रोन को निर्यात करने के लिए तैयार है। यह ड्रोन अमेरिका के एमक्यू-9 रीपर के बराबर है। इसे अमेरिकी ड्रोन के मुकाबले आधी लागत पर तैयार किया गया है। वांग ने कहा कि इस ड्रोन में अमेरिकी ड्रोन के मुकाबले एक कमजोरी भी है।

विज्ञापन


अमेरिकी ड्रोन 12 हजार से 15 हजार मीटर की ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है, जो किसी भी जमीनी मिसाइल की पहुंच से दूर है। वहीं चीनी ड्रोन को नौ हजार मीटर से अधिक की ऊंचाई पर नहीं उड़ाया जा सकता है। वांग के अनुसार रेनबो की सीमित ऊंचाई इसके कमजोर इंजन के कारण है।
विज्ञापन


चीन विमान इंजन तकनीक में पश्चिम के मुकाबले अभी भी पीछे है। अमेरिका का रीपर या प्रिडेटर बी दुनिया का पहला मानव रहित विमान है जो आसमान से जमीन पर लक्ष्य को भेद सकता है। इसकी कीमत 1.69 करोड़ डॉलर है, जो इसे दुनिया का सबसे महंगा ड्रोन बनाती है। सरकारी सीजीटीएन टीवी ने भी सीएच-5 का वीडियो प्रसारित किया जिसमें उसे लक्ष्य को भेदते हुए दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएच-5 रेनबो
सीएच-5 रेनबो के विंग की लंबाई - 21 मीटर है जो  60 घंटे तक लगातार हवा में उड़े रहने की क्षमता रखता है।  इसकी, रेंज 10 हजार किलोमीटर और वजन क्षमता- 1000 किलोग्राम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed