फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   China bans Dalai Lama app, Fury in the Tibetan community

चीन ने दलाई लामा ऐप पर लगाई पाबंदी, सांसद बोलीं- साधारण भिक्षु से डर गया ड्रैगन

Sun, 17 Dec 2017 08:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो / धर्मशाला Updated Sun, 17 Dec 2017 08:59 AM IST
विज्ञापन
China bans Dalai Lama app, Fury in the Tibetan community
dalai lama - फोटो : pti
14वें तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा की दो दिन पहले मैकलोडगंज से लांच हुई आईफोन ऐप पर चीन ने पाबंदी लगा दी। चीन के इस कदम से तिब्बती समुदाय में रोष है। मैकलोडगंज स्थित दलाई लामा दफ्तर के सचिव सेतेन सामदुप ने बताया कि तिब्बत में धर्मगुरु की फोटो और उनकी पूजा पर पहले ही चीन ने प्रतिबंध लगा रखा है। तिब्बत में मानवाधिकारों का हनन हो रहा है। अब धर्मगुरु की लांच ऐप पर भी चीन ने पाबंदी लगा दी है।
विज्ञापन


पढ़ें- दलाई लामा बोले- पाकिस्तान से ज्यादा शांत देश है भारत, चीन भी करेगा फॉलो
विज्ञापन

 
इससे स्पष्ट है कि चीन धर्मगुरु के शांति के पैगाम से डरता है। धर्मगुरु दलाई लामा के अनुयायी तिब्बत में ही नहीं चीन के लोग भी उनका अनुसरण करते हैं। निर्वासित तिब्बत सरकार की सांसद डोलमा सेरिंग ने बताया कि दुनिया की महाशक्ति होने का दावा करने वाला चीन एक साधारण भिक्षु से डर गया है। धर्मगुरु के पास सिर्फ शांति और प्रेम है। इसलिए तिब्बत, चीन सहित पूरी दुनिया के लोग धर्मगुरु को शिद्दत से चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed