फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   China backed Masood Azhar, people on social media are backlashing him on this move

#BoycottChina : मसूद पर चीन के वीटो के खिलाफ लोग इस तरह निकाल रहे गुस्सा

Thu, 14 Mar 2019 11:51 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अजय सिंह Updated Thu, 14 Mar 2019 11:51 AM IST
विज्ञापन
China backed Masood Azhar, people on social media are backlashing him on this move
मसूद अजहर (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

पुलवामा आतंकी हमले की जिम्मेदारी लेने वाले आतंकी मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित किए जाने पर चीन ने चौथी बार अड़ंगा डाल दिया है। उसने ऐसा करके एक बार फिर अपना असली चेहरा दिखा दिया है। चीन के इस कदम के बाद लोग खुलकर उसका विरोध करने लगे हैं। ट्विटर और फेसबुक पर लोग चीन के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। अजहर को मिले चीन के समर्थन की वजह से लोगों ने चीनी सामान का बहिष्कार करने की घोषणा की है।

विज्ञापन


चीन के अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित किए जाने पर वीटो लगाने के बाद #BoycottChina और #Boycottchineseproducts ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा। लोगों का ट्वीट करके यहां तक कहना है कि इस बार आईपीएल न देखें क्योंकि कई चीनी कंपनियां इस बार प्रायोजक बनी हुई हैं। कुछ लोगों का कहना है कि चीनी ऐप को अनइंस्टॉल कर देना चाहिए। इन चीनी ऐप्स का नाम है- टिकटॉक, लाइक, हेलो, शेयरइट और पबजी।
विज्ञापन


#ChinaShieldsMasood भी ट्विटर पर काफी ट्रेंड कर रहा है। ओमकार नाम के यूजर ने लिखा, 'चीन आधिकारिक तौर पर एक आतंकी का समर्थन कर रहा है। बेशर्म देश। बेशर्म लोग। बेशर्म चीनी।' एख यूजर ने लिखा, 'आतंकवाद के लिए पाकिस्तान और चीन दोनों बराबर के जिम्मेदार हैं। मैंने कभी चीन पर किसी आतंकी हमले के बारे में नहीं सुना। यह सही समय है जब संयुक्त राष्ट्र को अपनी वीटो पॉलिसी पर दोबारा सोचना चाहिए वरना आप देख सकते हैं कि क्या हो रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदीप ढींगरा ने लिखा, 'चीन ने मसूद अजहर को बचाने के लिए चौथी बार किया वीटो पावर का इस्तेमाल। पाकिस्तान को टमाटर तक न बेचने वाले देश भक्तों से अब निवेदन रहेगा कि हर चाइनीज प्रोडक्ट का बहिष्कार करें।' हार्दिक भवसार ने लिखा, 'पप्पू अक्सर चीन राजनयिकों से छुप कर मिलता है। मसूद अजहर को जी बोलता है। फिर चीन यूएन में मसूद को बचा लेता है। क्या ये सब मात्र संयोग है?'
 



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed