फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chile foreign minister's visit to India helped advance bilateral ties: MEA

MEA: विदेश मंत्रालय ने कहा- चिली के विदेश मंत्री के दौरे से मजबूत हुए संबंध, कई क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा

Sat, 31 Aug 2024 11:10 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 31 Aug 2024 11:10 PM IST
सार

MEA: विदेश मंत्रालय (एमईए) ने एक बयान में कहा कि चिली के विदेश मंत्री अल्बर्टो वैन क्लवरेन के भारत दौरे ने द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति की समीक्षा का मौका दिया। इससे दोनों देशों के संबंधों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। 

विज्ञापन
Chile foreign minister's visit to India helped advance bilateral ties: MEA
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल (वीडियो) - फोटो : एएनआई

विस्तार

चिली के विदेश मंत्री अल्बर्टो वैन क्लवरेन के भारत दौरे ने द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति की समीक्षा का मौका दिया। इससे दोनों देशों के संबंधों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने शनिवार को एक बयान में यह जानकारी दी।  

विज्ञापन


वैन क्लवरेन ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर के निमंत्रण पर 27 से 31 अगस्त तक भारत का दौरा किया। जयशंकर और वैन क्लवरेन ने 28 अगस्त को भारत-चिली संयुक्त आयोग बैठक की सह-अध्यक्षता की। उन्होंने व्यापार मंत्री पीयूष गोयल से भी  मुलाकात की और चिली-भारत कृषि सम्मेलन का शुभारंभ किया। उन्होंने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में एक व्याख्यान भी दिया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में दोनों मंत्रियों ने व्यापार, कृषि, रक्षा, रेलवे, स्वास्थ्य, विज्ञान और अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। उन्होंने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की और अन्य वैश्विक मंचों में मिलकर काम करने का संकल्प लिया। गोयल और वैन क्लवरेन ने द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक संबंधों को गहरा करने पर चर्चा की। वैन क्लवरेन ने जेएनयू में चिली की विदेश नीति पर व्याख्यान दिया। 

वैन क्लवरेन ने मुंबई में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एग्रीकल्चरल प्रोड्यूस मार्केट कमेटी (एपीएमसी) मसाला बाजार का भी दौरा किया और चिली वाइन-टेस्टिंग इवेंट में भाग लिया। उन्होंने चिली को भारतीय फिल्म निर्माण के लिए संभावित स्थान के रूप में पेश किया। एमईए ने कहा कि इस दौरे ने भारत-चिली के संबंधों को और मजबूत करने में मदद की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed