बाल दिवसः जब अमर उजाला का डिजिटल न्यूजरूम हुआ बच्चों के हवाले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर... बताइए आपका पत्रकारिता में आना कैसे हुआ, क्या आप शुरू से ही पत्रकार बनना चाहते थे? जब आप घर से ऑफिस के लिए निकलते हैं तो घरवालों के मन में किसी तरह का डर या असुरक्षा की भावना रहती है...? किसी घटना को कवरेज करते या लिखते समय आपको कैसे कैसे जोखिम का सामना करना पड़ता है...?
मंगलवार को अमर उजाला के डिजिटल न्यूज रूम के पत्रकारों को अचानक ऐसे ही सवालों से रूबरू होना पड़ा। बाल दिवस के अवसर पर अमर उजाला डॉटकॉम के अभिनव अभियान 'सुरक्षित बचपन' के तहत नोएडा के सेक्टर 56 स्थित सरला देवी डीएवी पब्लिक स्कूल के दर्जनों स्टूडेंट्स ने डॉटकॉम के ऑफिस का दौरा किया।
नेहरू के लिखे खतों को पढ़ते बच्चे---
हाथों में माइक थामे स्टूडेंट्स ने जब डिजिटल मीडिया के पत्रकारों से दनदनाते हुए सवाल किए तो हर कोई उनकी समझ और समसामयिक विषयों के प्रति उनकी वृहद्ध जानकारी का कायल हो गया।
चौथी, पांचवी, सातवीं और नौवी कक्षा के दो दर्जन के करीब स्टूडेंट्स मंगलवार को बाल दिवस के अवसर पर अमर उजाला के डिजिटल न्यूज रूम पहुंचे। उनके साथ शिक्षिकाएं श्रीमति छिब्बर, वंदना और नीलम भी मौजूद रहीं।
बच्चों को गुड टच और बैड टच की जानकारी देतीं डीएवी स्कूल की टीचर्स--
स्टूडेंट्स ने जानीं न्यूज रूम की बारीकियां
इस दौरान अमर उजाला की ओर से बच्चों को न्यूज रूम की बारीकियों और पत्रकारिता की चुनौतियों से तो रूबरू कराया ही गया उनके लिए स्पेशल सेशन भी आयोजित किए गए। जिसमें टीचर्स की ओर से बच्चों को गुड टच बैड टच और प्राइमरी सेक्स एजुकेशन के बारे में जानकारी दी गई। अमर उजाला की ओर से टीचर्स को इस बात की शपथ भी दिलवाई गई कि वे बच्चों को सुरक्षित बचपन देंगे।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपनी विभिन्न प्रतिभाओं का प्रदर्शन भी किया। जिनमें गायन, भजन, कविता पाठ, टीवी पर बुलेटिन पढ़कर दिखाना और पत्रकारों से इंटरव्यू करना शामिल रहा। पत्रकारों के साथ बातचीत के सेशन में कई छात्र और छात्राओं का आत्मविश्वास गजब का रहा, पत्रकारों के सामने सवाल पूछने में वह जरा भी नहीं हिचके। खुलकर देश दुनिया से जुड़े तमाम मुद्दों पर सवाल पूछे और अपनी राय भी रखी।
इस दौरान पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के अपनी पुत्री इंदिरा गांधी को लिखे खतों को भी स्टूडेंट्स ने पढ़कर सुनाया। इस अवसर पर शर्मिष्ठा और अपूर्व ने 'अमर उजाला टीवी' का बाल दिवस पर स्पेशल लाइव बुलेटिन भी पढ़ा। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों ने अमर उजाला डॉटकॉम के पूरे दफ्तर में घूमकर विभिन्न विभागों की जानकारी ली।