फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   child marriage survived girl tops12th board exam wants to become IPS officer

जज्बा: बाल विवाह से बची छात्रा 12वीं बोर्ड की परीक्षा में अव्वल, बनना चाहती है आईपीएस अफसर

Sat, 13 Apr 2024 06:23 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुपति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुपति Published by: यशोधन शर्मा Updated Sat, 13 Apr 2024 06:23 AM IST
सार

निर्मला की तीन अन्य बहनों की वे पहले ही शादी कर चुके हैं। माता-पिता ने उसे यह कहकर समझाने की कोशिश की कि वे अब उसकी पढ़ाई का खर्च नहीं उठा सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि आसपास कोई जूनियर कॉलेज भी नहीं है।

विज्ञापन
child marriage survived girl tops12th board exam wants to become IPS officer
बाल विवाह से बची छात्रा 12वीं बोर्ड की परीक्षा में अव्वल - फोटो : ANI and Amar Ujala

विस्तार

आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में बाल विवाह से बाल-बाल बची और पढ़ाई के लिए हर मुश्किलों को पार करने वाली एक छात्रा ने इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में टॉप किया है। छात्रा एस निर्मला ने परीक्षा में 440 में से 421 अंक हासिल किए।

विज्ञापन


कुरनूल जिले के अडोनी मंडल के पेद्दा हरिवनम गांव की रहने वाली निर्मला ने पिछले साल 537 अंकों के साथ एसएससी परीक्षा पास की थी। निर्मला के गरीब माता-पिता की एसएससी की परीक्षा के बाद उसकी शादी करने की योजना थी।
विज्ञापन


निर्मला की तीन अन्य बहनों की वे पहले ही शादी कर चुके हैं। माता-पिता ने उसे यह कहकर समझाने की कोशिश की कि वे अब उसकी पढ़ाई का खर्च नहीं उठा सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि आसपास कोई जूनियर कॉलेज भी नहीं है। इसलिए उनके लिए उसकी पढ़ाई को जारी रखना काफी कठिन होगा। एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन


बाल विवाह उन्मूलन के लिए काम करना सपना...निर्मला ने कहा कि वह आईपीएस अधिकारी बनना चाहती है और बाल विवाह उन्मूलन की दिशा में काम करना चाहती है। साथ ही वह अपनी जैसी लड़कियों को उनके सपनों को पूरा करने में मदद करना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed