{"_id":"58ccbdcf4f1c1b295a32b192","slug":"chief-secretary-to-uttar-pradesh-officers-come-to-office-on-time-or-face-action","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में बीजेपी की सरकार बनने से पहले बाबुओं-अधिकारियों के कसे गए पेंच","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
यूपी में बीजेपी की सरकार बनने से पहले बाबुओं-अधिकारियों के कसे गए पेंच
amarujala.com- Presented by: राघवेंद्र मिश्र
Updated Sat, 18 Mar 2017 11:58 AM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी (फाइल)
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में बीजेपी की सरकार आ गई है और रविवार को नए मुख्यमंत्री शपथ लेंगे। इसे देखते हुए प्रदेश के सभी अधिकारियों, बाबुओं और कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि वे सोमवार से समय पर दफ्तर आएं। इसके साथ ही सरकार की प्राथमिकता पर काम करते हुए काम खत्म करने की टाइम लाइन का ध्यान रखें।
बताते चलें कि रविवार को यूपी के नए मुख्यमंत्री शपथ लेंगे। इसके साथ ही सोमवार से नई सरकार काम करने लगेगी। इसे देखते हुए शुक्रवार को सभी सचिव, प्रमुख सचिव और अतिरिक्त मुख्य सचिव के साथ-साथ प्रदेश के विभागों के प्रमुख को निर्देश दिए गए हैं।
प्रदेश के मुख्य सचिव राहुल भटनागर ने निर्देश दिया, नई सरकार की नीतियां और मैनिफेस्टो में किए गए वादों को सही समय पर निष्पादित करें। मैं आशा करता हूं कि आप (सीनियर अधिकारी) अपने सभी अधीनस्थ को 20 मार्च से ऐसा ही निर्देश देंगे। सभी सरकारी आधिकारी सही समय पर दफ्तर पहुंचेंगे और अपनी जिम्मेदारी को पूरा करने की कोशिश करेंगे। इस निर्देश में लापरवाही को अत्यंत गंभीरता से देखा जाएगा।

प्रमुख सचिव कृषि को विशेष तौर पर किया गया मार्क
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
इकॉनमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस निर्देश में उत्तर प्रदेश के सचिव कृषि को विशेष तौर पर मार्क किया गया है। बताते चलें कि बीजेपी के मैनिफेस्टो में कहा गया है कि वह अपने पहले कैबिनेट मीटिंग में प्रदेश के सभी किसानों का कर्ज माफ कर देगी। दो हफ्ते में गन्ना किसानों का बकाया दे देगी और सभी बूचड़खाने को बंद कर देगी।
रिपोर्ट के मुताबिक, सीएम के चार्ज लेने से पहले ही प्रदेश के ब्यूरोक्रेट्स मोदी मिशन में लगए हैं और 30 पेज के मैनिफेस्टो को ध्यान से देख रहे हैं। ब्यूरोक्रेट्स अखिलेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को लेकर संशय में हैं कि उनका निष्पादन कैसे किया जाए।