{"_id":"5bba7ce5867a550d145190f6","slug":"chief-priest-of-sabarimala-temple-said-the-talks-with-the-government-are-not-relevant","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबरीमाला मंदिर के मुख्य पुजारी ने कहा- सरकार से बातचीत प्रासंगिक नहीं, पीएम ने बातचीत के लिए बुलाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सबरीमाला मंदिर के मुख्य पुजारी ने कहा- सरकार से बातचीत प्रासंगिक नहीं, पीएम ने बातचीत के लिए बुलाया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुअनंतपुरम
Updated Mon, 08 Oct 2018 03:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबरीमाला मंदिर में महिलाओं को प्रवेश की अनुमति देने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर मंदिर के मुख्य पुजारी के साथ बातचीत की केरल सरकार की पहल को रविवार को उस वक्त झटका लगा जब उनमें से एक पुरोहित ने कहा कि सरकार से बातचीत करना प्रासंगिक नहीं है। वहीं, पंडालम रॉयल्स ने कहा कि चर्चा का कोई मतलब नहीं है क्योंकि एलडीएफ सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू कराने के लिए पहले ही फैसला कर लिया है। पूर्ववर्ती राज परिवार भगवान अयप्पा के मंदिर से जुड़ा रहा है।
विज्ञापन
मंदिर की वर्षों पुरानी परंपरा, धार्मिक अनुष्ठान और आस्था को बरकरार रखने की मांग को लेकर राज्य के कई हिस्सों में भगवान अयप्पा के श्रद्धालुओं का प्रदर्शन जारी है। ऐसी खबरें हैं कि सरकार ने पुजारी परिवार और पंडालम रॉयल्स के सदस्यों को सोमवार को मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन से बातचीत के लिए बुलाया है। तीन पुजारियों में से एक कंडारारू मोहनारू और शशि कुमार वर्मा ने कहा कि फिलहाल सरकार के साथ बातचीत का कोई फायदा नहीं है क्योंकि वे सुप्रीम कोर्ट के आदेश की समीक्षा के लिए न्यायालय जाने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
बता दें कि 28 सितंबर को प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने 10-50 साल की उम्र की महिलाओं के मंदिर में प्रवेश पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया था। मोहनारू ने चेंगन्नूर में कहा कि हम समीक्षा याचिका दायर करेंगे। समीक्षा याचिका का नतीजा आने दें। उन्होंने कहा कि हम पंडालम शाही परिवार का भी इस बारे में रुख जानने के बाद अधिकारियों के साथ बातचीत कर सकते हैं।
विज्ञापन