फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chief of Air Staff presides over Maintenance Command Commanders Conference in Nagpur

Defence: IAF प्रमुख बोले- आत्मनिर्भर भारत की दिशा में रखरखाव यूनिटों का सकारात्मक योगदान, जानें और क्या कहा

Fri, 28 Apr 2023 09:44 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 28 Apr 2023 09:44 PM IST
सार

एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के नागपुर के वायुसेना नगर में आयोजित रखरखाव कमान कमांडरों के सम्मेलन की अध्यक्षता की। सम्मेलन में अपने संबोधन में वायुसेना प्रमुख ने विभिन्न बेड़ों और प्रणालियों के निर्वाह की दिशा में मेंटनेंस कमांड के मुख्यालय और इसकी इकाइयों द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की।

विज्ञापन
Chief of Air Staff presides over Maintenance Command Commanders Conference in Nagpur
वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के नागपुर के वायुसेना नगर में आयोजित रखरखाव कमान कमांडरों के सम्मेलन की अध्यक्षता की। सम्मेलन में अपने संबोधन में वायुसेना प्रमुख ने विभिन्न बेड़ों और प्रणालियों के निर्वाह की दिशा में मेंटनेंस कमांड के मुख्यालय और इसकी इकाइयों द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


एक रक्षा विज्ञप्ति में कहा गया है कि एयर चीफ मार्श चौधरी ने 'आत्मनिर्भरता' की ओर बढ़ने की जरूरत पर जोर दिया, जिसके लिए मेंटनेंस कमांड इकाइयों द्वारा सकारात्मक योगदान दिया जा सकता है। उन्होंने गुरुवार से शुरू हुए दो दिवसीय सम्मेलन में मेंटनेंस कमांड इकाइयों को ट्राफियां सौंपीं। रक्षा विज्ञप्ति में कहा गया है कि मेंटनेंस कमांड के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ एयर मार्शल विभास पांडे ने यहां उनकी अगवानी की। 

विज्ञापन

नौसेना के स्टील्थ डेस्ट्रॉयर ने भरी पहली समुद्री उड़ान
भारतीय नौसेना के प्रोजेक्ट 15 बी श्रेणी के तीसरे स्वदेशी स्टील्थ डेस्ट्रॉयर ने आज अपनी पहली समुद्री उड़ान भरी। जहाज में कई आधुनिक प्रौद्योगिकी और उच्च स्वदेशी सामग्री शामिल है। इसे नौसेना के वारशिप डिजाइन ब्यूरो के द्वारा स्वदेशी रूप से डिजाइन किया गया है। मझगांव डॉक लिमिटेड द्वारा निर्मित किया गया है। इस प्रोजेक्ट को इस साल के अंत तक चालू करने की योजना है। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed