{"_id":"5d288dab8ebc3e6c990bbae8","slug":"chief-minister-mamata-banerjee-said-mla-to-apologize-for-mistakes","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की विधायकों को नसीहत, गलतियों के लिए माफी मांगें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की विधायकों को नसीहत, गलतियों के लिए माफी मांगें
Fri, 12 Jul 2019 07:42 PM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Fri, 12 Jul 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के सुझावों पर अमल करना शुरू कर दिया है। उन्होंने पार्टी के विधायकों को विनम्र बनने और अपनी गलतियों के लिए आम लोगों से माफी मांगने को कहा है। तृणमूल कांग्रेस भवन में विधायकों के साथ एक बैठक में उन्होंने कई अन्य नसीहतें भी दीं। तृणमूल कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की जो रणनीति तैयार की है, ममता की नसीहतें उसी का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
ममता ने कहा कि अब लोकसभा चुनाव बीत चुके हैं। इसलिए 2021 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाना चाहिए। उन्होंने हर विधानसभा क्षेत्र में एक चार-सदस्यीय समिति बनाने को कहा है। इसमें सोशल मीडिया के एक सदस्य के अलावा विधायक का एक प्रतिनिधि और बूथ डेवलपमेंट मैनेजर शामिल रहेगा। ममता ने विधायकों को विवादों से बचने और राजनीतिक हिंसा कम करने की भी सलाह दी है। उन्होंने कहा कि विधायकों को पुलिस व प्रशासन पर निर्भर रहने की बजाय अपनी राजनीतिक लड़ाई खुद लड़नी चाहिए।
विज्ञापन
ममता ने यह भी आदेश दिया है कि सभी विधायक चुनाव क्षेत्र में और ज्यादा समय बिताएं। अगर, कोई विधायक कहीं दौरे पर बाहर जाता है तो उसे पहले पार्टी को इसकी सूचना देनी होगी। उन्होंने कई वरिष्ठ नेताओं की ओर से हाल में दिए गए विवादास्पद बयानों के लिए उनकी खिंचाई भी की।
विज्ञापन