{"_id":"5bf71db4bdec2241754a23c7","slug":"chief-minister-invites-tourists-to-see-vultures-in-tripura","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिपुरा में गिद्धों को देखने के लिए मुख्यमंत्री ने पर्यटकों को किया आमंत्रित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
त्रिपुरा में गिद्धों को देखने के लिए मुख्यमंत्री ने पर्यटकों को किया आमंत्रित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
Updated Fri, 23 Nov 2018 02:51 AM IST
विज्ञापन
बिप्लब कुमार देब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने गुरुवार को पर्यटकों से आग्रह किया कि वे दुर्लभ हो चले गिद्धों को देखने के लिए प्रदेश में आयें। देब और केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री के जे अल्फोंस ने यहां आयोजित सातवें अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मेले का उद्घाटन किया और इस क्षेत्र में निवेश करने का आग्रह किया।
देब ने यहां आये टूर आपरेटरों से कहा कि विश्व में गिद्धों की संख्या कम होती जा रही है लेकिन वे यहां पर्याप्त संख्या में पाये जाते है। उन्होंने आपरेटरों से कहा कि यहां ऐसी जगहें विकसित हो सकती हैं जहां पर्यटक गिद्ध देखने आ सकें । उन्होंने राज्य सरकार के सहयोग का भी आश्वासन दिया। अल्फोंस ने इस अवसर पर त्रिपुरा को ‘‘ईश्वर का बैकुंठ’’ करार देते हुये पूर्वोत्तर भारत में लोगों से निवेश की अपील की।