{"_id":"608af4598ebc3e592e0eba50","slug":"chief-minister-arvind-kejriwal-said-everyone-will-get-vaccine-in-three-months-plan-ready","type":"story","status":"publish","title_hn":"#Ladenge Corona Se: सीएम केजरीवाल ने कहा-तीन महीने में सबको लगेगी वैक्सीन, योजना तैयार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
#Ladenge Corona Se: सीएम केजरीवाल ने कहा-तीन महीने में सबको लगेगी वैक्सीन, योजना तैयार
Thu, 29 Apr 2021 11:30 PM IST
सुरेंद्र जोशी
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 29 Apr 2021 11:30 PM IST
सार
दिल्ली में वैक्सीनेशन कार्यक्रम थोड़ी देर से शुरू होगा, लेकिन केवल तीन महीने के अंदर पूरी दिल्ली को वैक्सीन लगाने की तैयारी, व्यापक कार्य योजना हुई तैयार
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि अगले तीन महीने के अंदर दिल्ली के 18 वर्ष से ऊपर सभी लोगों को वैक्सीन लगा दी जाएगी। इसके लिए व्यापक कार्य योजना तैयार कर ली गई है। प्राइवेट कंपनियों को दिल्ली को 1.34 करोड़ वैक्सीन देने के लिए कहा जा चुका है और यह खेप जल्दी ही मिलनी शुरू हो जाएगी। वैक्सीन मिलते ही हर सार्वजनकि जगह पर वैक्सीन सेंटर बनाकर हर एक व्यक्ति को वैक्सीन लगा दी जाएगी।
विज्ञापन
गुरूवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली तेजी से वैक्सीन योजना को लागू करेगी और हम सबसे पहले पूरी आबादी को वैक्सीन देने वाले राज्य बनेंगे।
विज्ञापन
इसके लिए पूरी योजना तैयार कर ली गई है। अभी वैक्सीन नहीं मिली है, लेकिन इसके जल्दी ही मिल जाने की उम्मीद है। वैक्सीन मिलते ही इस योजना को तेजी से लागू किया जाएगा। दिल्ली ने घोषणा कर रखी है कि राजधानी में सबको मुफ्त वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
वैक्सीन कार्यक्रम में सरकार समाज के हर वर्ग को साथ लेने का प्लान बना रही है। जानकारी के अनुसार सरकार हर मोहले तक मोहल्ला क्लिनिक योजना की तर्ज पर छोटे-छोटे वैक्सीन केंद्र बनाएगी और सबको वैक्सीन लगाएगी। इसके लिए आरडीए और सांय सभी लोगों को भी साथ लिया जाएगा।