फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chief Justice of India wants Strict action should be taken against illegal wildlife traders

वन्य जीवों के अवैध कारोबारियों पर हो सख्त कार्रवाई: सीजेआई

Sun, 20 Dec 2020 05:36 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, गुवाहाटी
एजेंसी, गुवाहाटी Published by: देव कश्यप Updated Sun, 20 Dec 2020 05:36 AM IST
विज्ञापन
Chief Justice of India wants Strict action should be taken against illegal wildlife traders
सीजेआई एसए बोबडे - फोटो : Twitter

सीजेआई एसए बोबडे ने वन्यजीवों के अवैध कारोबार को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि इन गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा, जानवरों का अवैध कारोबार करने वाले लोग हथियार और ड्रग्स के कारोबार जैसी गैरकानूनी गतिविधियों में भी लिप्त हैं। सीजेआई ने इन लोगों के खिलाफ सीबीआई और ईडी से जांच कराने का सुझाव दिया।

विज्ञापन


असम की ज्यूडिशियल एकेडमी और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के एक आयोजन में सीजेआई ने कहा, वन्यजीवों को अवैध कारोबारियों के शिकंजे से बचाने के लिए कानून को बनाए रखना महत्वपूर्ण है। यह बहुत ही खतरनाक है कि वन्यजीवों के अवैध कारोबार से आने वाले पैसे का इस्तेमाल ड्रग्स और हथियारों के गैरकानूनी धंधे में हो रहा है। उन्होंने कहा, प्रकृति आत्मनिर्भर प्रणाली का हिस्सा है और इसका संरक्षण बहुत जरूरी है।
विज्ञापन



हालांकि इसे बर्बाद करने का पूरा दोष मानव जाति को नहीं दिया जा सकता लेकिन फिर भी हमें इसके लिए खुद को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार मानना चाहिए। बोबडे ने कहा, जानवरों का हमारी सभ्यता को आगे लाने में अहम भूमिका निभाई है। सभ्यता का इतिहास मानव जाति और जानवरों के बीच संबंध का इतिहास है। बोबडे ने कहा, मशीनीकरण ने जानवरों के साथ हमारे रिश्तों को कमजोर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानवरों पर निर्भरता कम होने से उनके संरक्षण करने की जरूरत को नजरंदाज किया जाने लगा जो कि गलत है। उन्होंने कहा हमें नई खोजों का इस्तेमाल सीमित कर देना चाहिए ताकि प्रकृति को बचाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed