फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chief Justice of India Ranjan Gogoi will be part of Vacation Bench from May 25 to May 30

ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई करेंगे चीफ जस्टिस रंजन गोगोई

Fri, 10 May 2019 01:37 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 10 May 2019 01:37 PM IST
विज्ञापन
Chief Justice of India Ranjan Gogoi will be part of Vacation Bench from May 25 to May 30
चीफ जस्टिस रंजन गोगोई (फाइल फोटो)

उच्चतम न्यायालय ने ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान मामलों की सुनवाई करने वाली अवकाश पीठों को अधिसूचित कर दिया है। भारत के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई 25 से 30 मई तक अवकाश पीठ का हिस्सा होंगे।

विज्ञापन


विज्ञापन

13 से 28 मई तक गर्मियों की छुट्टी के पहले भाग के दौरान निम्नलिखित बेंच मामलों की सुनवाई करेंगी-

विज्ञापन
विज्ञापन


13 मई से मई 20- न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी और संजीव खन्ना
21 मई से 24 मई- न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा और एमआर शाह
25 मई से 28 मई- मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई और न्यायमूर्ति एमआर शाह

29 मई से 13 जून तक गर्मियों की छुट्टी के दूसरे भाग के दौरान, निम्नलिखित पीठ मामले की सुनवाई करेंगी-


29 मई से 30 मई- मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई और न्यायमूर्ति एमआर शाह
31 मई से 2 जून- न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव और एमआर शाह
3 जून से 5 जून- न्यायमूर्ति इंदु मल्होत्रा और एमआर शाह
6 जून से 13 जून- न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी और अजय रस्तोगी

14 जून से 30 जून तक गर्मी की छुट्टी के तीसरे भाग के लिए अवकाश बेंचों के बारे में बाद में अधिसूचित किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट सोमवार से वार्षिक ग्रीष्मकालीन अवकाश के लिए 13 मई से 30 जून तक के लिए बंद हो जाएगा। न्यायालय एक जुलाई से दोबारा खुलेगा। उच्चतम न्यायालय के नियमों, 2013 के आदेश II के नियम 6 के तहत भारत के मुख्य न्यायाधीश बेंचों को ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान जरूरी मामलों और नियमित सुनवाई वाले मामलों की सुनवाई करने के लिए नामित कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed