{"_id":"5ae1c1e34f1c1b87028b696d","slug":"chief-electoral-officer-karnataka-releases-list-of-40-star-campaigners-each-for-congress-and-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस Vs भाजपा: कर्नाटक में अब बढ़ेगी गर्मी, चुनावी मैदान में दहाड़ेंगे ये स्टार प्रचारक ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कांग्रेस Vs भाजपा: कर्नाटक में अब बढ़ेगी गर्मी, चुनावी मैदान में दहाड़ेंगे ये स्टार प्रचारक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 26 Apr 2018 05:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी द्वारा स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी गई है। राज्य चुनाव आयोग ने कांग्रेस और भाजपा, दोनों दलों के लिए 40-40 प्रचारकों का चयन किया है। कांग्रेस के लिए सोनिया, राहुल समेत मनमोहन सिंह को प्रचार की जिम्मेदारी दी गई है जबकि भाजपा के लिए स्टार प्रचारकों की टीम में पीएम मोदी, सुषमा स्वराज और योगी आदित्यनाथ शामिल हैं।
विज्ञापन
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 12 मई को और मतगणना 15 मई को होगी। जिसके चलते चुनाव प्रचार में तेजी आने लगी है। मई के पहले सप्ताह में ही योगी आदित्यनाथ कर्नाटक जा रहे है, उनके इस दौरे पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने उनकी खिंचाई भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर आदित्यनाथ यहां आते हैं और भाजपा के लिए प्रचार करते हैं तो यह भाजपा के लिए माइनस प्वांइट होगा। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है, जनता ने देखा है कि पिछले एक साल में योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के लिए क्या किया है।
विज्ञापन
दरअसल कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की ओर से लिंगायत समुदाय को अलग धर्म का दर्जा के सियासी दांव के बाद भाजपा से मदद मांगी थी। इसके तत्काल बाद संघ ने करीब 30 वरिष्ठ प्रचारकों को लिंगायत बहुल इलाके में मोर्चे पर लगाया था। संघ सूत्रों का कहना है कि करीब 4 घंटे की बैठक में मुख्य एजेंडा कर्नाटक विधानसभा चुनाव था।
उधर कांग्रेस के दामन पर खून के धब्बे की बात कबूलने के बयान पर पार्टी नेता सलमान खुर्शीद चौतरफा घिरे हुए हैं। इस पर भाजपा की तरफ से बुधवार को एकबार फिर जबरदस्त प्रहार किया गया। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा 'कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने उनकी पार्टी का असली चेहरा सामने रखा। वह खुद यह कबूल रहे हैं कि 'यह हाथ खून से रंगा हुआ है'। राहुल गांधी ने सभी हिंदूओं को 'भगवा आतंकवादी' करार दिया है।