फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chief Election Commissioner Sunil Arora said we are not going back to the era of ballot papers

मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा- बैलट पेपर के युग में हरगिज वापस नहीं जाएंगे

Thu, 24 Jan 2019 10:55 AM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: sapna singla Updated Thu, 24 Jan 2019 10:55 AM IST
विज्ञापन
Chief Election Commissioner Sunil Arora said we are not going back to the era of ballot papers
सुनील अरोड़ा

देश में कई बार बैलेट पेपर के जरिए चुनाव कराने की मांग उठती रही है। हाल ही में 2014 के लोकसभा चुनावों में हुई कथित हैकिंग का मामला सामने आने के बाद से एक बार फिर इस मांग को बल मिला है। कांग्रेस सहित कई पार्टियां ईवीएम की बजाए बैलेट पेपर के जरिए चुनाव कराने की बात कर रही हैं। इसपर मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने दिल्ली के एक कार्यक्रम में कहा, 'मैं यह साफ कर देना चाहता हूं कि बैलेट पेपर के जमाने में वापस नहीं जाने वाले हैं।'

विज्ञापन




चुनाव आयुक्त ने आगे कहा, 'हम ईवीएम और वीवीपैट का प्रयोग करना जारी रखेंगे। हम साझेदारों के साथ ही राजनीतिक पार्टियों से हर तरह की आलोचना और फीडबैक के लिए तैयार हैं। ठीक इसी समय हम इन्हें छोड़कर बैलेट पेपर के युग में लौटने के लिए भयभीत, बुली या तंग नहीं होने वाले हैं।'
विज्ञापन


इससे पहले ईवीएम हैकिंग की बात सामने आने पर अरोड़ा ने कहा था कि जो पार्टियां चुनाव में हार जाती हैं वह इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को फुटबॉल की तरह समझती हैं। उन्होंने कहा था कि वोटिंग मशीन फुलप्रूफ हैं और कोई उनमें हेरफेर नहीं कर सकता है। ईवीएम कभी-कभार तकनीकी खामियों का शिकार हो जाती हैं जिन्हें कि ठीक कर दिया जाता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा था, 'ईवीएम में हेर-फेर करना संभव नहीं है। जहां तक इसमें साजिशन हेर-फेर करने की बात है यह पूरी तरह से फुलप्रूफ है। लेकिन दूसरे डिवाइस की तरह इसमें तकनीकी खामियां आ जाती हैं। खामियों की घटनाएं बहुत कम होती हैं। पांच राज्यों में हुए चुनाव केदौरान 1.76 लाख ईवीएम लगाई गई थीं जिसमें से केवल 6 में खामी आई। उन शिकायतों पर तुरंत ध्यान दिया गया।'

हाल ही में भारतीय मूल के अमेरिकी टेक एक्सपर्ट सैय्यद शुजा ने ईवीएम हैक करने का दावा किया था। जिसपर चुनाव आयोग ने कहा कि अमेरिकी साइबर एक्सपर्ट ने जो दावा किया है उसमें सच्चाई नहीं है। हम अब भी अपनी बात पर कायम हैं कि ईवीएम को कोई भी हैक नहीं कर सकता है।

चुनाव आयोग ने कहा कि ईवीएम मशीनों का निर्माण भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड और इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में बहुत सख्त सुरक्षा शर्तों के तहत किया जाता है। चुनाव आयोग ने कहा कि लंदन में हुए इस हैकथॉन के खिलाफ हमें क्या कानूनी कार्रवाई करनी है, हम इस पर सोच रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed