फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chief Election Commissioner Rajiv Kumar security increased due to international threats

CEC: मुख्य चुनाव आयुक्त को 'जेड' श्रेणी की सुरक्षा दी गई, खुफिया एजेंसियों के इनपुट पर गृह मंत्रालय का फैसला

Tue, 09 Apr 2024 02:46 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 09 Apr 2024 02:46 PM IST
सार

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार 1984 बैच के सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने 15 मई 2022 में 25वें मुख्य चुनाव आयुक्त के तौर पर कार्यभार संभाला था। उन्हें एक सितंबर, 2020 को चुनाव आयोग में चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया था।

विज्ञापन
Chief Election Commissioner Rajiv Kumar security increased due to international threats
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार - फोटो : अभिषेक बड़ू

विस्तार

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खतरे की आशंका को देखते हुए केंद्र सरकार ने यह फैसला किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मुख्य चुनाव आयुक्त को हथियारबंद कमांडो से लैस जेड श्रेणी की वीआईपी सुरक्षा प्रदान करने का फैसला किया है। खुफिया एजेंसियों की ओर से जारी किए गए अलट के बाद यह कदम उठाया गया है।

विज्ञापन


चुनाव आयोग से जुड़े सूत्रों की मानें तो राजीव कुमार के खिलाफ दुश्मन देश साजिश रचने की कोशिश कर रहे हैं। इसके बाद ही उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसके लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल को 40-50 कर्मियों की एक टुकड़ी उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन


यह कदम लोकसभा चुनाव के शुरू होने से पहले उठाया गया है। दरअसल, देशभर में सात चरणों में 19 अप्रैल से मतदान शुरू होगा। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की ओर तैयार की गई रिपोर्ट में सीईसी को खतरा बताया गया और रिपोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त के लिए कड़ी सुरक्षा की सिफारिश की गई थी। अब सुरक्षा बढ़ाए जाने के बाद देशभर में यात्रा के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त 'जेड' श्रेणी की सुरक्षा घेरे में रहेंगे।।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार 1984 बैच के सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने 15 मई 2022 में 25वें मुख्य चुनाव आयुक्त के तौर पर कार्यभार संभाला था। उन्हें एक सितंबर, 2020 को चुनाव आयोग में चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed