फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chief Election Commissioner Rajiv Kumar On poll preparedness for forthcoming Assembly Polls Know all Updates

Elections 2023: 'चुनावों में धनबल और मुफ्त में चीजें बांटने वालों पर आयोग की नजर', जानें CEC ने क्या-क्या कहा

Thu, 05 Oct 2023 04:35 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 05 Oct 2023 04:35 PM IST
सार

मुख्य चुनाव आयुक्त ने प्रवर्तन एजेंसियों को चुनाव के दौरान धन बल के इस्तेमाल के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने का मजबूत संदेश दिया गया है। उन्होंने कहा, "धनबल और मुफ्त में सामानों का वितरण करने वाले हमारे विशेष रडार पर होंगे। यदि वे (प्रवर्तन एजेंसियां) कार्रवाई नहीं करती हैं तो हम उनसे कार्रवाई करवाएंगे।"

विज्ञापन
Chief Election Commissioner Rajiv Kumar On poll preparedness for forthcoming Assembly Polls Know all Updates
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार। - फोटो : Social Media

विस्तार

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने गुरुवार को कहा कि चुनाव आयोग स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और प्रलोभन मुक्त चुनाव कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सीईसी के नेतृत्व में 17 सदस्यीय टीम वर्तमान में तेलंगाना में चुनाव तैयारियों का आकलन करने पहुंचा है। इस दौरान सीईसी राजीव कुमार ने राजनीतिक दलों, राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों व प्रवर्तन एजेंसियों जैसे विभिन्न हितधारकों के साथ बैठकें कीं।

विज्ञापन


कुमार ने तेलंगाना में टीम की गतिविधियों के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि प्रवर्तन एजेंसियों को चुनाव के दौरान धन बल के इस्तेमाल के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने का मजबूत संदेश दिया गया है। उन्होंने कहा, 'धनबल और मुफ्त में सामानों का वितरण करने वाले हमारे विशेष रडार पर होंगे। यदि वे (प्रवर्तन एजेंसियां) कार्रवाई नहीं करती हैं तो हम उनसे कार्रवाई करवाएंगे। समय आने पर हम आकलन करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि वे इन सब पर कार्रवाई करें।"
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बैंकों से इस संबंध में ऑनलाइन नकद हस्तांतरण पर नजर रखने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों के साथ बातचीत के दौरान, उन्होंने चुनाव आयोग से यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया कि तेलंगाना में चुनाव प्रलोभन मुक्त हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तेलंगाना में मतदाताओं की कुल संख्या 3.17 करोड़ है, जिसमें पुरुष और महिलाएं समान संख्या में हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, 'तेलंगाना में पहली बार 80 वर्ष और उससे अधिक आयु के हमारे सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए अपने घर से आराम से मतदान करने की सुविधा उपलब्ध होगी, अगर वे चाहें तो इसी तरह, विकलांग व्यक्ति (40% से अधिक या उससे अधिक विकलांगता वाले लोग) भी घर से मतदान कर सकते हैं।'

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में 17 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल तेलंगाना में चुनाव तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंगलवार को हैदराबाद पहुंचा। तेलंगाना के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विकास राज ने इस सप्ताह राजीव गांधी हवाई अड्डे पर टीम का स्वागत किया।

तेलंगाना से पहले कुमार राजस्थान गए थे। राजस्थान में 5.25 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 2.73 करोड़ पुरुष, 2.51 करोड़ महिलाएं और 604 ट्रांसजेंडर शामिल हैं। कुमार के अनुसार, इनमें से 18,462 मतदाता 100 साल से अधिक उम्र के हैं, 11.8 लाख 80 साल से अधिक उम्र के हैं और 21.9 लाख मतदाता पहली बार मतदान करेंगे।


आरोपपत्र में नाम आने पर राजनीतिक दल की स्थिति पर कही यह बात
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि आरोप पत्र में किसी भी राजनीतिक दल का नाम आरोपी के तौर पर आने की स्थिति में उचित कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जाएगा। उनसे एक राजनीतिक दल को आरोप पत्र में आरोपी के रूप में नामित किए जाने के बारे में पूछा गया था। यह उन मीडिया रिपोर्टों की पृष्ठभूमि में आया है जिसमें कहा गया था कि दिल्ली शराब नीति मामले में आप को आरोपी बनाए जाने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed