{"_id":"59ed806f4f1c1bda538b8942","slug":"chief-election-commission-says-had-not-sought-any-undue-favours-from-the-state-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं उठाया किसी सरकार में फायदा, भरा बंगले का किराया: मुख्य चुनाव आयुक्त","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नहीं उठाया किसी सरकार में फायदा, भरा बंगले का किराया: मुख्य चुनाव आयुक्त
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Mon, 23 Oct 2017 11:13 AM IST
विज्ञापन
एके ज्योति
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक रिपोर्ट का जवाब देते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त एके ज्योति ने रविवार को कहा कि उन्होंने राज्य सरकार से किसी भी प्रकार की कोई अनुचित मदद के लिए नहीं कहा था। एके ज्योति ने यह बात उस रिपोर्ट का जवाब देते हुए कही जिसमें कहा गया था कि उनके मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त होने के बाद गुजरात सरकार ने एक साल तक उन्हें अहमदाबाद में एक बंगला इस्तेमाल करने को दिया।
विज्ञापन
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा कि चुनाव आयुक्त नियुक्त किए जाने के एक साल के बाद मुझे दिल्ली में घर मिला। उन्होंने कहा कि मैंने गुजरात सरकार से कहा था कि वह मुझे अहमदाबाद के घर में रहने दें, क्योंकि मैं दिल्ली के गुजरात भवन में अपनी पत्नी के साथ नहीं रह सकता। इसके लिए मैंने गुजरात सरकार को बंगले का किराया भी भरा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जब उन्हें भारत सरकार द्वारा मकान दे दिया गया उन्होंने तत्काल ही अक्तूबर 2016 में अहमदाबाद का बंगला खाली कर दिया। ये सभी तथ्य रिकॉर्ड में मौजूद हैं। ज्योति ने कहा कि उन्होंने किसी भी सरकार से कोई मदद नहीं ली है।
विज्ञापन
पढ़ें: भोली सूरत पर न जाएं जनाब, लिफ्ट लेकर लूटती हैं ये गुजराती छोरियां
गौरतलब है कि न्यूज पोर्टल द वायर ने केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण की गुवाहाटी की पीठ के समक्ष दर्ज दस्तावेजों का हवाला देते हुए आरोप लगाया था कि ज्योति को गुजरात में कार्य करते हुए सरकार ने उन्हें अहमदाबाद में एक बंगाला दिया था, लेकिन मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त होने के बाद भी उन्होंने वह बंगाला खाली नहीं किया।