{"_id":"6175635465529d79962536a8","slug":"chidambaram-says-tmc-and-aap-will-be-marginal-players-in-goa-assembly-elections-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिदंबरम का दावा: गोवा विधानसभा चुनाव में हाशिये पर रह जाएंगे आप-टीएमसी, कांग्रेस बेहतर स्थिति में","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चिदंबरम का दावा: गोवा विधानसभा चुनाव में हाशिये पर रह जाएंगे आप-टीएमसी, कांग्रेस बेहतर स्थिति में
Sun, 24 Oct 2021 07:14 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 24 Oct 2021 07:14 PM IST
सार
पूर्व वित्त मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने रविवार को अगले साल होने वाले गोवा विधानसभा चुनावों को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में आप और टीएमसी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाएंगी और कांग्रेस अकेली पार्टी है जो भाजपा को हराने के लिए सबसे बेहतर स्थिति में है।
विज्ञापन
पी चिदंबरम
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने रविवार को कहा कि गोवा विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) हाशिये पर रहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा को हराने और अगली सरकार बनाने के लिए कांग्रेस सबसे बेहतर स्थिति में है। गोवा में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं और कांग्रेस की ओर से चिदंबरम पार्टी के वरिष्ठ चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए एक साक्षात्कार में पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम ने कहा कि मैं ममता बनर्जी की अगुवाई वाली टीएमसी की गोवा इकाई की शुरुआत के मकसद नहीं जानता हूं, जो दलबदल को प्रोत्साहित करके की गई है। चिदंबरम ने कहा कि गोवा विधानसभा चुनाव के लिए छोटी पार्टियों का कोई भी गठबंधन होना तभी संभव है अगर एक पार्टी यह स्वीकार करे कि कांग्रेस गैर-भाजपा गठबंधन के केंद्र में होगी।
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद चिदंबरम ने कहा, 'गोवा उन पांच राज्यों में से एक है जहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। सभी राज्य समान रूप से महत्वपूर्ण हैं, गोवा भी उनमें से एक है। कांग्रेस और गोवा की जनता के बीच खास संबंध हैं। कांग्रेस गोवा को और गोवा के लोगों को अच्छी तरह से समझती है, और गोवा की जीवनशैली अनोखी है। हम 2022 का चुनाव जीतने और सरकार बनाने के इरादे से चुनावी मैदान में उतर रहे हैं।'
विज्ञापन
चिदंबरम ने कहा कि आप और टीएमसी, दोनों आगामी चुनाव में कोई अहम भूमिका नहीं निभा सकेंगी। आप 2017 का चुनाव लड़ चुकी है, लेकिन कोई प्रभाव नहीं छोड़ पाई थी। वहीं, टीएमसी ने इसी साल सितंबर में य़हां कदम रखे हैं और उनकी जमीनी स्तर पर पकड़ नहीं है। कांग्रेस, भाजपा को हराने और सरकार बनाने के मामले में अच्छी स्थिति में हैं। छोटी पार्टियों का अगर झुकाव हो, तो वो हमारी मदद कर सकती हैं।