फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chidambaram says Rahul sympathy to jehadis and Maoists Accusation of being acquired is ridiculous

‘जेहादियों और माओवादियों को राहुल की सहानुभूति’ हासिल होने का आरोप हास्यास्पद: चिदंबरम

Sat, 23 Jun 2018 02:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 23 Jun 2018 02:12 PM IST
विज्ञापन
Chidambaram says Rahul sympathy to jehadis and Maoists Accusation of being acquired is ridiculous
पी. चिदंबरम - फोटो : PTI
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने आज कहा कि यह आरोप बेतुका और हास्यास्पद है कि ‘जेहादियों और माओवादियों को पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की सहानुभूति हासिल है।’ उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने जेहादियों और माओवादियों के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ी है। 
विज्ञापन


चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा कि इस प्रकार का आरोप बेतुका और हास्यास्पद है कि जेहादियों और माओवादियों को राहुल गांधी की सहानुभूति हासिल है। कांग्रेस ने दोनों समूहों का दृढ़तापूर्वक विरोध किया है। उन्होंने कहा कि इस बात को कौन भूल सकता है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने माओवादी हिंसा में लगभग अपना पूरा नेतृत्व खो दिया था? पूर्व गृह मंत्री ने कहा कि संप्रग सरकार जम्मू-कश्मीर में जेहादियों से लड़ी और हिंसा की घटनाओं को काफी हद तक कम कर दिया। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि शुक्रवार को भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस ने अपनी राजनीति आतंकवादियों के अनुरूप बना ली है। भाजपा ने राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद के कथित बयान का हवाला दिया जिसमें उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में सेना के अभियान में आतंकवादियों से ज्यादा आम नागरिक मारे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed